Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव
Gold Rate Today 15 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच भारत में सोने की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब ₹2990 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में करीब ₹3650 की गिरावट दर्ज की गई है।
15 मार्च 2026 को राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,59,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड ₹1,47,440 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और हाजिर सोना लगभग 5088 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक मौद्रिक नीति को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। दूसरी तरफ पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे वैश्विक बाजार में महंगाई का डर भी बढ़ा है।
Gold Rate Today In India: 15 मार्च 2026: भारत के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | गोल्ड रेट |
|---|---|
| 🔹दिल्ली | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,47,440 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹मुंबई | 24 कैरेट - ₹1,59,660 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,800 |
| 🔹अहमदाबाद | 24 कैरेट - ₹1,60,730 | 22 कैरेट - ₹1,47,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹चेन्नई | 24 कैरेट - ₹1,59,660 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,800 |
| 🔹कोलकाता | 24 कैरेट - ₹1,59,660 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,800 |
| 🔹हैदराबाद | 24 कैरेट - ₹1,59,660 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,800 |
| 🔹जयपुर | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,46,500 | 18 कैरेट - ₹1,21,000 |
| 🔹भोपाल | 24 कैरेट - ₹1,60,730 | 22 कैरेट - ₹1,47,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹लखनऊ | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,46,500 | 18 कैरेट - ₹1,21,000 |
| 🔹चंडीगढ़ | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,46,500 | 18 कैरेट - ₹1,21,000 |
| 🔹पुणे | 24 कैरेट - ₹1,60,680 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,21,200 |
| 🔹बेंगलुरु | 24 कैरेट - ₹1,60,680 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,21,200 |
| 🔹सूरत | 24 कैरेट - ₹1,60,730 | 22 कैरेट - ₹1,47,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹पटना | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,47,440 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹नागपुर | 24 कैरेट - ₹1,59,660 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,800 |
| 🔹इंदौर | 24 कैरेट - ₹1,60,730 | 22 कैरेट - ₹1,47,340 | 18 कैरेट - ₹1,21,300 |
| 🔹रायपुर | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,47,440 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹भुवनेश्वर | 24 कैरेट - ₹1,59,660 | 22 कैरेट - ₹1,46,350 | 18 कैरेट - ₹1,20,800 |
| 🔹गुरुग्राम | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,47,440 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
| 🔹नोएडा | 24 कैरेट - ₹1,59,810 | 22 कैरेट - ₹1,47,440 | 18 कैरेट - ₹1,21,400 |
🔶Silver Rate In India 15 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सात दिनों में चांदी करीब ₹10,000 प्रति किलो सस्ती हो गई है।
15 मार्च की सुबह चांदी का भाव लगभग ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के आसपास है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में चांदी ₹11,000 गिरकर ₹2,65,500 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव लगभग 83.14 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
🔶 Gold Price in India: भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
देश में सोने और चांदी की कीमतें कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारकों पर निर्भर करती हैं। इसमें डॉलर की मजबूती, वैश्विक आर्थिक हालात, अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट, आयात शुल्क, जीएसटी और मांग-आपूर्ति जैसी चीजें अहम भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति और केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीतियां भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications