3 लाख सैनिकों को कम करेगा चीन, स्टील्थ जेट्स और मिसाइल्स पर जोर

बीजिंग। बड़े सैनिक सुधार की तरफ कदम बढ़ा चुके चीन के सामने मुश्किलें पैदा हो रही हैं। चीनी राष्ट्रपति ने पिछले महीने यह घोषणा की थी कि सेना से 3 लाख जवानों को कम किया जाएगा। इस घोषणा के खिलाफ पूर्व में सेना से हटाए गए हजारों जवानों ने बीजिंग में विरोध प्रदर्शन किया। चीन की सोशल मीडिया में भी इस मसले पर बवाल मचा हुआ है।

china military reform1

चीन में सैनिक सुधारों को लेकर अफवाहें

पिछले महीने सितंबर में चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने अचानक यह घोषणा कर सबको चौंका दिया था कि सेना से 3 लाख सैनिकों को सेवा से हटाया जाएगा। चीन का जोर अब अत्याधुनिक तकनीक वाले स्टील्थ जेट्स और मिसाइल्स पर है।

सेना में सुधार का यह फैसला चीन में ऐसे समय में लिया गया जब देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। चीन की सरकार एक तरफ आर्थिक सुधारों की समस्या से जूझ रही है वहीं अब सैनिक सुधार को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

सेना में सुधार के खिलाफ क्यों हैं सैनिक?

चीन में सोशल मीडिया और वेबसाइट्स के जरिए यह बात फैल गई है कि सेना से हटाए जाने वाले जवानों को मिल रही सुविधाओं में कटौती होगी। इसलिए इस फैसले का विरोध हो रहा है।

china military reform2

चीन ने कहा, अफवाहों से हो रहा नुकसान

चीनी सेना के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें आधारहीन हैं। देश की कुछ ताकतें सैनिक सुधार के रास्ते में बाधा डालने की कोशिश में हैं। फैलाई गई अफवाहों ने जवानों का ध्यान खींचा है और कुछ तो उन पर यकीन करने लगे हैं। सैनिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और उनका काम प्रभावित हो रहा है।

चीनी सेना ने जवानों से अपील की है कि वे अफवाहों पर यकीन न करें और कोई भी सूचना आधिकारिक सूत्रों से ही लें। चीन सरकार ने वादा किया है कि हटाए जा रहे सैनिकों का ध्यान रखा जाएगा और उनको दूसरे कामों में लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+