'मेरी मौत के जिम्मेदार', Anurag Dobhal का खौफनाक एक्सीडेंट, हादसे के बाद पिता ने बेटे की कर दी ऐसी हालत
Anurag Dobhal: सोशल मीडिया पर 'UK07 राइडर' और 'बाबू भैया' के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में उनके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं। वह ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।
पिता ने बेटे अनुराग डोभाल को संपत्ति से किया बेदखल
इसी बीच अनुराग डोभाल के परिवार से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। हादसे और पारिवारिक तनाव के बीच अनुराग के पिता ने अखबार में एक नोटिस प्रकाशित कर अपने बेटे और बहू से सार्वजनिक रूप से संबंध तोड़ने की घोषणा कर दी है। इस नोटिस की कटिंग अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

न्यूज पेपर में जारी किया गया नोटिस
-दरअसल अनुराग डोभाल के पिता जगदम्बा प्रसाद डोभाल ने न्यूज पेपर में एक छोटा-सा विज्ञापन प्रकाशित कराया है। इस नोटिस में उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब उनका अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान (Ritika Chauhan) से कोई संबंध नहीं है।
-सूचना में लिखा गया है कि जगदम्बा प्रसाद डोभाल अपने बेटे और बहू को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करते हैं। साथ ही भविष्य में उनके किसी भी कार्य या लेन-देन के लिए परिवार जिम्मेदार नहीं होगा।
-नोटिस में उनका पता देहरादून, उत्तराखंड का बताया गया है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल के पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट में लगाया था मानसिक उत्पीड़न का आरोप
-इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब अनुराग डोभाल ने गत 3 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि उनके पैरेंट्स और भाई-बहन लगातार उन्हें मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं।
-अनुराग डोभाल ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनसे परिवार, रिश्ते और पैसा, सब कुछ छीन लिया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि हालात ऐसे हो गए हैं कि अब उनके लिए जीना मुश्किल हो गया है। यूट्यूबर ने ये तक आरोप लगाया था कि कुछ लोग उन्हें मारने की कोशिश भी कर रहे हैं।

इंटरकास्ट मैरिज को लेकर भी हुआ विवाद
-इस पोस्ट के बाद अनुराग डोभाल ने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो में अनुराग ने बताया था कि उन्होंने इंटर-कास्ट मैरिज की थी जिसे लेकर परिवार शुरुआत में राजी नहीं था।
-अनुराग डोभाल ने वीडिया में कहा था- काफी समझाने के बाद परिवार ने शादी के लिए हां तो कर दी लेकिन साफ कह दिया है कि वह इस वेडिंग का हिस्सा नहीं बनेंगे। इसके बाद अनुराग ने खुद ही अपनी शादी के सभी इंतजाम किए थे।
-वीडियो में यूट्यूबर ने ये भी कहा था कि उन्हें न माता-पिता का साथ मिला, न भाई का और न ही पत्नी का पूरा सहयोग। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो इसके लिए उनके परिवार के कुछ सदस्य जिम्मेदार होंगे।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ भयानक हादसा
-इन घटनाओं के कुछ समय बाद अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कथित तौर पर सुसाइड करने की कोशिश की। बताया जाता है कि उन्होंने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाई, जो अचानक डिवाइडर से टकरा गई।
-इस भीषण हादसे में अनुराग डोभाल को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में उनके कूल्हे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं और फिलहाल उनका इलाज जारी है।
पत्नी रितिका ने लोगों से की अफवाह न फैलाने की अपील
हादसे की खबर सामने आने के बाद अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान भी अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की और कहा कि फिलहाल अनुराग का इलाज चल रहा है। उनके मैनेजर और दोस्तों ने भी समय-समय पर उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ शेयर की है।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications