Uttarakhand Weather today मौसम का यू टर्न, पारा चढ़ने के साथ ही बारिश बर्फबारी के आसार, जानिए कहां और कब तक
Uttarakhand Weather today उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने यू टर्न लिया है। आज देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।
हालांकि बीते कुछ दिनों से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने होली के बाद मौसम बदलने की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के साथ रात का भी पारा चढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 15 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है।

एक बार फिर मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 10 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार ज्यादा हैं।
मौसम विभाग का आज का अनुमान सटीक बैठता हुआ नजर आ रहा है। सुबह से ही आज बादल छाए हुए हैं। गैरसेंण के भराड़ीसैंण में बजट सत्र चल रहा है। आज गैरसेंण में भी मौसम बदला हुआ है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया था। जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और
पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। इन जनपदों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान और 3800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी भी होने की संभावना जताई है। बता दें कि गैरसेंण चमोली जिले में आता है।
राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि मौसम में गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सोमवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री इजाफे के साथ 31.0 डिग्री दर्ज किया गया जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 रिकॉर्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications