पहली बार सूअर का दिल पाने वाले मरीज की मौत

नई दिल्ली, 10 मार्च। हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जरी के दो महीने बाद 57 वर्षीय डेविड बेनेट की मौत हो गई है. 7 जनवरी को उनका हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था और उन्हें जेनेटिकली मॉडीफाइड दिल लगाया गया था, जो अपनी तरह का पहला मामला था.
मेरीलैंड मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल ने बुधवार को बताया कि 8 मार्च को डेविड बेनेट का निधन हो गया. अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, "मृत्यु के वक्त कोई जाहिर कारण दिखाई नहीं दिया. चिकित्सक इसकी समीक्षा कर रहे हैं, जिसे मेडकल जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा."
अमेरिका: अश्वेत महिलाओं की जान लेता हृदय रोग
डेविड बेनेट की सर्जरी ने विभिन्न प्रजातियों के अंगों के एक दूसरे में प्रत्यारोपण को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी थीं. मानव अंगों की कमी लगातार बनी रहती है और चिकित्सकों की उम्मीद बढ़ गई थी कि अगर अन्य प्रजातियों के अंगों का इस्तेमाल हो सका तो यह कमी पूरी की जा सकती है.
दर्दरहित मौत
मेरिलैंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के हृद्य प्रत्यारोपण विभाग के निदेशक मोहम्मद मोइनुद्दीन ने वीडियो के जरिए जारी एक बयान में कहा कि बेनेट को एक के बाद एक संक्रमण हो रहे थे. उन्होंने कहा, "हमें उनकी प्रतिरोधिक्षमता को बनाए रखने और संक्रमण को काबू करने में परेशानी हो रही थी."

बेनेट की तबीयत कई दिन पहले ही खराब होना शुरू हो गई थी. जब यह स्पष्ट हो गया कि उनकी हालत में सुधार होना नामुमकिन है तब उन्हें दर्दरहित मौत दे दी गई. अस्पताल ने बताया कि अपने आखिरी घंटों में वह अपने परिजनों से बातचीत कर पाए थे.
अस्पताल ने कहा कि सर्जरी के बाद कई हफ्तों तक दिल ने सही तरीके से काम किया था. बेनेट ने अपने परिवार के साथ समय बिताया और फिजिकल थेरेपी में भी हिस्सा लिया. उन्होंने घर जाकर अपने कुत्ते से मिलने की इच्छा जताई थी और सुपर बॉल भी देखा था.
पाकिस्तान में रिश्तेदारी में शादी करने से फैलतीं जेनेटिक बीमारियां
डॉक्टर बार्टली ग्रिफिथ ने बेनेट की सर्जरी की थी. उन्होंने कहा, "वह एक आदर्श और बहादुर मरीज थे जो आखरी वक्त तक लड़ते रहे. हम उनके परिवार के प्रति अपनी दिली संवेदनाएं व्यक्त करते हैं."
'बहुत कुछ सीखा'
इस अस्पताल में बेनेट का इलाज पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था. जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब वह इमरजेंसी सपोर्ट मशीन पर जिंदा थे. उन्हें मानव हृद्य के लिए अनुपयुक्त माना गया था. ऐसा फैसला उन मरीजों के मामले में लिया जाता है जिनकी हालत बहुत नाजुक होती है.
बेनेट को एक व्यक्ति की हत्या का दोषी पाया गया था. 1988 में उन्होंने एक व्यक्ति पर चाकू से कई बार वार किया था जिसके बाद वह व्यक्ति लकवाग्रस्त हो गया था और 2005 तक व्हीलचेयर पर जीने के बाद उसकी मौत हो गई थी.
चिकीत्सीय विशेषज्ञों का कहना है कि मरीज के अपराधिक इतिहास का उसके इलाज पर कोई असर नहीं होना चाहिए. मोइनुद्दीन ने कहा कि इस अनुभव से डॉक्टरों ने बेशकीमती ज्ञान हासिल किया है. उन्होंने कहा, "हम आशावादी हैं और क्लीनिकल परीक्षणों के जरिए अपना काम जारी रखेंगे."
वीके/एए (रॉयटर्स, एएफपी)
Source: DW
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications