Iran Vs America: ईरान-इजराइल युद्ध से कंगाल हो सकते हैं दुनिया के कई देश, IMF का बड़ा अलर्ट, भारत भी लिस्ट में?
IMF Warning: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। करीब एक महीने से जारी इस संघर्ष का असर अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने चेतावनी दी है कि यह तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था की नींव हिला सकता है।
खास तौर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई रुकने के डर से दुनिया भर में महंगाई का नया दौर शुरू हो गया है। जो देश अभी पिछले आर्थिक संकटों से उबर रहे थे, उनके लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।

होर्मूज स्ट्रेट: तेल और गैस का सबसे बड़ा रास्ता
दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए 'होर्मूज स्ट्रेट' एक लाइफलाइन की तरह है। IMF के मुताबिक, दुनिया का करीब 25 से 30 प्रतिशत कच्चा तेल और 20 प्रतिशत लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) इसी रास्ते से गुजरती है। युद्ध के कारण इस रास्ते के बंद होने का डर बना हुआ है। इसी अनिश्चितता की वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। अगर यह सप्लाई चेन प्रभावित होती है, तो पूरी दुनिया में ईंधन की भारी किल्लत और महंगाई बढ़ जाएगी।
ये भी पढे़ं: Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती
Iran-Israel-USA Conflict: विकासशील देशों पर महंगाई की दोहरी मार
इस संकट का सबसे बुरा असर भारत जैसे विकासशील और गरीब देशों पर पड़ने वाला है। ये देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए दूसरे देशों से तेल आयात करने पर निर्भर हैं। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो जाता है, जिससे हर छोटी-बड़ी चीज की कीमत बढ़ जाती है। एशिया और अफ्रीका के कई गरीब देशों के पास बजट की कमी है, ऐसे में बढ़ती कीमतें वहां की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार सकती हैं और जनता की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
ये भी पढे़ं: Khamenei Successor: अहमद वाहिदी कौन? वो ईरानी जनरल, जो ट्रंप और नेतन्याहू के लिए बने काल
Global Economy Crisis: खाने-पीने की चीजों का बढ़ता संकट
युद्ध सिर्फ तेल तक सीमित नहीं है, इसका असर हमारी थाली पर भी पड़ रहा है। खेती के लिए जरूरी उर्वरक (फर्टिलाइजर) की सप्लाई खाड़ी देशों से होती है। ईंधन महंगा होने और उर्वरकों की कमी के कारण फसल उगाने की लागत बढ़ गई है। आने वाले समय में इससे अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है। गरीब देशों में लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खाने पर खर्च करते हैं, इसलिए वहां भुखमरी और सामाजिक अस्थिरता का खतरा बढ़ गया है।
ये भी पढे़ं: Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती
वैश्विक मंदी और अनिश्चितता का खतरा
IMF का मानना है कि अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो दुनिया एक बार फिर बड़ी मंदी की चपेट में आ सकती है। बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं, जिससे आर्थिक विकास की रफ्तार सुस्त हो जाएगी। लंबे समय तक कीमतों का ऊंचा रहना लोगों की बचत को खत्म कर सकता है। IMF स्थिति पर नजर रखे हुए है, लेकिन उसका संदेश साफ है: यह युद्ध भले ही मिडिल-ईस्ट में हो रहा हो, लेकिन इसकी आर्थिक आंच हर देश को झेलनी होगी।
-
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
LPG Oil Crisis: ईरान ने भारत को तेल देने से किया मना, पेमेंट की वजह से चीन गया जहाज? सरकार ने क्या कहा -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
America Iran War: ईरान ने निकाली Trump की हेकड़ी, 24 घंटे में 2 चॉपर- 2 फाइटर जेट मिट्टी में मिलाए- Video -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Iran Missile: कितने दिन और जंग में टिक पाएगा ईरान? रडार को चकमा देने वाले मिसाइलों का स्टॉक बस 50% बचा -
Majid Advance System: बिना एयरफोर्स Iran कैसे गिरा रहा America के फाइटर जेट? Majid सिस्टम या चीन का हाथ? -
Pakistan Economic Crisis: कटोरा लेकर भीख मांगने IMF जाएगा पाक, ईरान ने कर दी हालत खस्ता, कितने पैसों की जरूरत? -
Oi Explained: Suez Canal पर टोल जायज तो होर्मुज पर नाजायज कैसे? क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून? -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications