Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत

Hormuz Strategic Plan B: दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री रास्ते 'होर्मुज जलडमरूमध्य' में ईरान की दादागीरी को चुनौती मिल गई है। हालिया सैटेलाइट डेटा और जहाजों की मूवमेंट से साफ हुआ है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक 'सेफ पैसेज' मिल गया है। यह नया रास्ता ओमान की समुद्री सीमा के भीतर से होकर गुजरता है, जिससे जहाज ईरान की मिसाइलों और भारी टैक्स की पहुंच से दूर रह सकते हैं।

भारत के लिए यह खबर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि हमारे तेल टैंकर और कार्गो जहाज अब बिना डरे इस रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईरान द्वारा थोपे गए लंबे रास्ते और 'सुरक्षा शुल्क' को दरकिनार करते हुए, भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा का ठोस इंतजाम कर लिया है।

Hormuz Strategic Plan

ओमान की सीमा: सुरक्षित नया गलियारा

ईरान के हवाई हमलों और ड्रोन खतरों के बीच, अब कमर्शियल जहाजों ने ओमान के समुद्री इलाके का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह मार्ग अंतरराष्ट्रीय जल सीमा के जोखिमों से बचते हुए मुसंदम प्रायद्वीप के करीब से निकलता है। खास बात यह है कि यह रास्ता ईरान की सीधी निगरानी से बाहर है, जिससे जहाजों को पकड़े जाने या उन पर हमला होने का डर काफी कम हो गया है।

ये भी पढ़ें: Britain In Iran War: ब्रिटिश PM को सता रहा मारग्रेट थैचर वाला डर, खुलवाएंगे होर्मुज? ट्रंप से बनाई दूरी

Strait of Hormuz Crisis: भारतीय जहाजों की सफल आवाजाही

इस नए रास्ते की सफलता का सबसे बड़ा सबूत भारतीय कार्गो जहाज 'MSV क्यूबा MNV 2183' का सुरक्षित गुजरना है। दुबई से रवाना हुआ यह जहाज ओमान के डिब्बा पोर्ट के पास देखा गया। भारत के लिए यह मार्ग इसलिए अहम है क्योंकि तनाव के समय में भी हमारी सप्लाई चेन नहीं टूटेगी। अब भारतीय जहाज ईरान के संकरे रास्तों में फंसे बिना अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

IRGC Naval Base Attack: ईरान के 'टैक्स वसूली' खेल पर लगाम

तनाव का फायदा उठाते हुए ईरान ने अपना एक नया रूट बनाया था, जहां वह जहाजों की जांच के नाम पर प्रति बैरल तेल पर 1 डॉलर का शुल्क वसूल रहा था। लेकिन ओमान वाले इस नए 'प्लान-B' ने ईरान के इस आर्थिक खेल को बिगाड़ दिया है। अब वैश्विक कंपनियां और भारतीय टैंकर ईरान को मनमाना टैक्स दिए बिना सुरक्षित तरीके से अपना माल ले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Oi Explained: Suez Canal पर टोल जायज तो होर्मुज पर नाजायज कैसे? क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून?

तकनीक का सहारा: लोकेशन सिग्नल बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हाब्रुत' और 'धलकुट' जैसे बड़े तेल टैंकरों ने मुसंदम प्रायद्वीप के पास अपने ट्रांसपोंडर (AIS) बंद कर दिए थे। यह एक युद्धकालीन रणनीति है ताकि दुश्मन की रडार से बचा जा सके। मस्कट से 350 किमी दूर इन जहाजों का दोबारा दिखना यह साबित करता है कि ओमान के रास्ते का इस्तेमाल 'साइलेंट ऑपरेशन' की तरह सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं: Oi Explained: Suez Canal पर टोल जायज तो होर्मुज पर नाजायज कैसे? क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून?

IRGC के ठिकानों पर हमले का असर

हाल ही में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के मुख्य नौसैनिक अड्डे पर हुए धमाकों ने ईरान की पकड़ कमजोर कर दी है। गोदामों में लगी आग और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के कारण ईरान अब समुद्री मार्ग पर उतनी सख्ती नहीं कर पा रहा है। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर वैश्विक व्यापार ने एक वैकल्पिक रास्ता मजबूती से अपना लिया है, जो भारत के लिए बड़ी राहत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+