'500 अफसर हटाए ताकि काम रुक जाए', मुर्शिदाबाद रैली में गरजी ममता बनर्जी, कृषि बजट को लेकर किया बड़ा ऐलान
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक घोषणा की है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि यदि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो वह राज्य में किसानों के लिए एक अलग बजट पेश करेंगी।
उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बंगाल के विकास कार्यों को ठप करने के लिए जानबूझकर यहां से 500 अधिकारियों को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि यह रुकावट केवल चुनाव तक है और मतदान संपन्न होते ही बंगाल के सभी विकास कार्य फिर से तेज गति से शुरू हो जाएंगे।

"डराने-धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी"
जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच ममता बनर्जी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारियों के तबादले और नाम काटने की प्रक्रिया असल में मतदाताओं और प्रशासन को डराने की एक कोशिश है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "500 अधिकारियों को यहां से सिर्फ इसलिए हटाया गया ताकि बंगाल का काम रुक जाए। आप काम को एक महीने के लिए रोक सकते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब कुछ फिर से बहाल होगा। अगर आप किसी का नाम काट रहे हैं या हटा रहे हैं, तो आप उसे डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बंगाल डरेगा नहीं।"
किसानों के लिए विशेष योजना
ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'कृषि बजट' को मुख्य बजट से अलग करना समय की मांग है। बनर्जी के अनुसार, उनकी सरकार किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और अलग बजट आने से कृषि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सब्सिडी वितरण में पारदर्शिता आएगी।
ये भी पढ़ें: Bengal SIR Row: संविधान सजाने वाले नंदलाल बोस के परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब, बंगाल में छिड़ी बहस












Click it and Unblock the Notifications