Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द
Trump vs Iran: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है। युद्ध की आहट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी साप्ताहिक छुट्टियां रद्द कर दी हैं। अब वे छुट्टी मनाने के बजाय व्हाइट हाउस में बैठकर 'वॉर रूम' से ईरान के खिलाफ रणनीति तैयार कर रहे हैं।
हालात इतने गंभीर हैं कि ट्रंप प्रशासन ने सेना के लिए अब तक के सबसे बड़े बजट की मांग की है। ऐसा लग रहा है कि अमेरिका अपनी पूरी सैन्य ताकत झोंकने की तैयारी कर चुका है।

ट्रंप का 'वीकेंड ऑफ' कैंसिल, युद्ध की रणनीति पर फोकस
ईरान के साथ बढ़ती सैन्य तनातनी को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप अब आराम के मूड में नहीं हैं। उन्होंने अपनी हर हफ्ते होने वाली छुट्टी रद्द कर दी (Trump cancels weekend) है और पूरा समय व्हाइट हाउस में बिता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वे बंद कमरों में सेना के बड़े अधिकारियों और रणनीतिकारों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कर रहे हैं। ट्रंप का पूरा ध्यान इस बात पर है कि ईरान के हमलों का जवाब कैसे दिया जाए और अमेरिकी हितों की रक्षा कैसे की जाए।
ये भी पढ़ें: Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश
रक्षा बजट में 42 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी
युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस से 1.5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 125 लाख करोड़ रुपये) के रक्षा बजट की मांग की है। यह पिछले साल के मुकाबले 42 प्रतिशत ज्यादा है। इतनी बड़ी रकम का इस्तेमाल नई मिसाइलों, आधुनिक हथियारों और युद्ध के मैदान में तैनात सैनिकों की सुविधाओं के लिए किया जाएगा। ईरान के साथ जारी संघर्ष ने अमेरिका के सैन्य खर्च को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप?
Donald Trump News: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य खर्च
अगर अमेरिकी कांग्रेस इस बजट प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो यह इतिहास बन जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिकी सेना के बजट में यह अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि होगी। साल 2026 के लिए तैयार किया गया यह प्लान दिखाता है कि अमेरिका अपनी सैन्य शक्ति को दुनिया में सबसे ऊपर रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह प्रस्ताव साफ संकेत है कि अमेरिका अपनी ताकत बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
ये भी पढे़ं: Iran War Impact: ईरानी तेल लेकर भारत आ रहा शिप अचानक चीन मुड़ा, पेमेंट को लेकर हुआ विवाद?
Iran Israel US Conflict: गैर-जरूरी खर्चों में कटौती और नई प्राथमिकताएं
रक्षा बजट बढ़ाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने दूसरे सरकारी खर्चों में कटौती का प्लान भी बनाया है। प्रस्ताव में मांग की गई है कि जो कार्यक्रम जरूरी नहीं हैं, उनमें करीब 73 अरब डॉलर की कटौती की जाए। ट्रंप चाहते हैं कि फालतू खर्चों को बंद करके वह पैसा देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में लगाया जाए। आने वाले हफ्तों में इस बजट पर अमेरिकी संसद में तीखी बहस होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications