Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: SRH vs LSG, ऋषभ पंत या ईशान किशन टॉस का बॉस कौन?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में रविवार यानी 5 अप्रैल को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच होगा। सीजन के 10वें मुकाबले में ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम में एक तो वहीं हैदराबाद ने दो बदलाव किया है।

हैदराबाद ने दमदार तरीके से जीता था पिछला मेच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April)

हैदराबाद की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की थी। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को उनके घर में हराकर उन्होंने शानदार वापसी की है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को मजबूती दे रहे हैं। कप्तान पैट कमिंस की वापसी में अभी थोड़ी देरी है, ऐसे में टीम की कमान ईशान किशन के हाथों में ही रहेगी।

Aaj Ke Match 1

लखनऊ की खराब शुरुआत

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की शुरुआत निराशाजनक रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर मिली करारी हार के बाद टीम पर दबाव है। गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि टॉप-4 बल्लेबाजी क्रम काफी डायनेमिक रहेगा। ऋषभ पंत ओपनिंग करेंगे या मिडिल ऑर्डर में आएंगे, यह मैच की स्थिति पर निर्भर करेगा।

लखनऊ के गेंदबाजों को दिखाना होगा दम

मोहम्मद शमी और एनरिक नॉर्खिया जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, क्योंकि शाम को ओस की भूमिका अहम हो सकती है। लखनऊ के पास निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ी हैं जो स्पिन के खिलाफ अच्छे हैं, जबकि हैदराबाद के पास डेविड पायने और जयदेव उनादकट जैसे चतुर गेंदबाज हैं।

प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग, हर्षल पटेल, उनादकट

इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़, डेवि़ड पेन, शिवम मावी, जिशान अंसारी

लखनऊ सुपरजाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट सब: आयुष बदोनी, मैथ्यू ब्रिट्जके, शाहबाज अहमद, नॉर्त्जे, हिम्मत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+