Cryptocurrency: हैकर्स ने टॉप क्रिप्टो एक्सचेंज Binance से 10 करोड़ डॉलर से अधिक की चोरी की
दुनिया के सबस बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनांस से हैकर्स ने 10 करोड़ डॉलर (823.57 करोड़ रुपये) से अधिक की चोरी कर ली है।
दुनिया के सबस बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनांस (cryptocurrency exchange Binance) से हैकर्स ने 10 करोड़ डॉलर (823.57 करोड़ रुपये) से अधिक की चोरी कर ली है। इस बात की जानकारी द बिनांस ब्लॉकचेन की तरफ से दी गई है, जिसे बीएनबी चेन के रूप में भी जाना जाता है। कंपनी का कहना है कि कुल दो मिलियन बीएनबी टोकन जो कि लगभग 568 मिलियन कीमत की होगी, शुरू में हैकर ने चुरा लिए थे।

हैकर्स ने बिनांस और ब्लॉकचेन के ब्रिज को अटैक किया
दरअसल हैकर्स ने बिनांस और ब्लॉकचेन को जोड़ने वाले ब्रिज पर साइबर अटैक किया और 100 मिलियन या 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा का बिनांस कॉइन की चोरी की। वहीं, कंपनी ने बीएमबी चेन को फ्रीज कर दिया है। इससे शेष टोकन साइबर अपराधियों द्वारा ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। बिनांस के सीईओ चांगपेंग झाओ ( Binance CEO Changpeng Zhao) ने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी का अनुमान है कि यह सेंधमारी 100 मिलियन से 110 मिलियन डॉलर के करीब होगा।

हैकर से परेशान कंपनी, 10 करोड़ डॉलर का नुकसान
कंपनी का कहना है कि भविष्य में इस तरह की समस्या फिर से उत्पन्न न हो इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं। कंपनी का कहना था कि हैकर्स के संभावित हमलों से लड़ने और उससे बचाव के लिए बीएनबी चेन पर एक नया ऑन-चेन गवर्नेंस मैकेनिज्म पेश किया जाएगा। बिनांस की ब्लॉकचेन BNB के प्रवक्ता की ओर से इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा गया कि जितनी क्रिप्टोकरेंसी की चोरी हुई उसमें से 70 लाख डॉलर को फ्रीज कर दिया गया है।

ऐसे की थी चोरी
बता दें कि हाल के दिनों में क्रिप्टो एक्सचेंजों पर क्रॉस-चेन ब्रिज में कमजोरियों पर साइबर अपराधियों ने कई सारे हमले किए हैं। जून में ही, एक हैकर ने हार्मनी के होराइजन ब्रिज से 10 करोड़ डॉलर की चोरी करने के लिए एक बग का इस्तेमाल किया था।

कब कैसे और कहां हुई चोरी
अगस्त के महीने में साइबर अपराधियों ने Nomad cross-chain bridge से 10 करोड़ 90 लाख डॉलर मूल्य की क्रिप्टो चोरी की। ब्लॉकचैन डेटा प्रदाता Chainalysis के अनुसार, क्रॉस-चेन ब्रिज हैक में अब तक क्रिप्टोक्यूरेंसी में लगभग 2 बिलियन डॉलर की चोरी हो चुकी है।
(Photo Credit: Twitter)












Click it and Unblock the Notifications