Russia Crimea Bridge Blast : क्रीमिया को रूस से जोड़ने वाले पुल पर ब्लास्ट, Bridge हुआ तबाह, देखें Video
सोशल मीडिया पर सामने आई घटना की तथाकथित तस्वीरों में पुल पर भीषण आग लगी दिखाई देती है। जिससे पुल का भारी नुकसान पहुंचा है।
रूस और उसके नियंत्रण (Russia Crimea Bridge Blast) वाले क्रीमिया (Crimea) को जोड़ने वाले एक पुल पर जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। रूस के सरकारी मीडिया के मुताबिक शनिवार को इस घटना के कुछ घंटे पहले यूक्रेन के खारकीव शहर में शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक बम के धमाके की वजह से रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्सा तबाह हो गया।

खारकीव मे धमाका, फिर पुल पर ब्लास्ट
सोशल मीडिया पर सामने आई घटना की तथाकथित तस्वीरों में पुल पर भीषण आग लगी दिखाई देती है। जिससे पुल का भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, रूस के अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने कहा कि जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त एक ईंधन से भरी ट्रेन पास से गुजर रही थी। खबर के मुताबिक ट्रक बम ने उसे निशाना बनाकर सात बोगियों को उड़ा दिया। इसकी वजह से पुल के दो हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है।

रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाला पुल तबाह
धमाके की वजह से चारो तरफ भीषण आग लग गई। इससे पहले आरआईए-नोवोस्ती और टास समाचार एजेंसी ने स्थानीय रूसी अधिकारी ओलेग क्रायचकोव के हवाले से कहा था कि एक ईंधन भंडारण टैंक जैसी किसी चीज में आग लग गई, जिसके कारण पुल पर यातायात बाधित हुआ है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में कथित तौर पर आग लगने की वजह से पुल के नुकसान होने की बात कही गई है। वहीं रिपोर्ट और तस्वीरों की प्रमाणिकता को तुरंत सत्यापित (verified) नहीं किया जा सका।

दो बड़े धमाके हुए
बता दें कि पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर में शनिवार तड़के हुए विस्फोट के कुछ घंटे बाद पुल पर धमाका हुआ। धमाका और आग के कारण आसमान में धुंए का गुबार फैल गया। इसके साथ-साथ कई और विस्फोट भी हुए जिसकी वजह से आसपास का नजारा ही भयावह हो गया। खारकीव के मेयर इहोर तेरखोव ने टेलीग्राम पर कहा कि सुबह के समय शहर पर मिसाइलों से हमला किया गया था। हमले के कारण हुए धमाकों में शहर के एक चिकित्सा संस्थान और एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। मरने वालों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

संघर्ष का खतरनाक दौर
रूस और यूक्रेन संघर्ष अब खतरनाक दौर में पहुंच चुका है। यूक्रेन ने रूसी हमलों का करारा जवाब दे रहा है। उसने राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से रूसी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। लेकिन यूक्रेन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अमेरिका यूक्रेन का साथ दे रहा है ताकि रूस को झुकाया जा सके। वहीं पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी देकर अमेरिका समेत पश्चिम देशों को चिंता में डाल दिया है।
(Photo & Video Credit : Twitter)












Click it and Unblock the Notifications