Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 Moon Sighting Time: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है, ईद का चांद सबसे पहले सऊदी अरब में देखा जाता है इसके एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है, सबको उम्मीद थी आज शव्वाल का चांद दिखाई देगा लेकिन अभी तक वो नजर नहीं आया है।
जिसकी वजह से गुरुवार को रमज़ान का महीना 30 दिन पूरे करेगा और ईद-उल-फितर शुक्रवार यानी 20 मार्च को मनाए जाएगा, सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। अगर शुक्रवार को अरब में ईद है तो भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी, हालांकि भारत में चांद दिखने का संभावित समय कल शाम 6:24 PM से 6:58 PM के बीच है।

हर साल क्यों बदलती है Eid Ul Fitr की तारीख?
ईद की तारीख चांद (चंद्र कैलेंडर) पर आधारित होती है, जिसे इस्लामिक कैलेंडर या हिजरी कैलेंडर कहा जाता है,यह कैलेंडर चंद्रमा के चक्र पर चलता है, इसमें एक साल में लगभग 354 दिन होते हैं इसलिए हर साल ईद की तारीख 10-11 दिन पहले आ जाती है।
Eid Significance: ईद क्यों मनाई जाती है? क्या है इसका महत्व
यह रमजान के खत्म होने पर मनाई जाती है पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं, इसे खुशी, दान और भाईचारे का त्योहार माना जाता है, इस दिन गरीबों को जकात-उल-फितर दी जाती है।
Eid 2026 पर घर को कैसे सजाएं?
ईद का त्योहार खुशियों, रोशनी और मेहमाननवाज़ी का होता है। ऐसे में घर की सजावट इस खुशी को और खास बना देती है। आप चाहें तो पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरीकों से अपने घर को खूबसूरती से सजा सकते हैं।दीवारों पर चांद-तारे के स्टिकर या हैंगिंग लगा सकते हैं।
ग्रीन, गोल्ड और व्हाइट कलर का इस्तेमाल करें
तो वहीं दरवाजे पर "Eid Mubarak" बैनर भी लगा सकते हैं। रंग-बिरंगी LED लाइट्स या फेयरी लाइट्स लगाएं और बच्चों के लिए एक छोटा सा Eidi corner बना सकते हैं।सजावट में ग्रीन, गोल्ड और व्हाइट कलर का इस्तेमाल करें ये आपके घर में चार चांद लगा देगा।
यह पढ़ें: Eid 2026 Kab Hai: 19 या 20 मार्च को, ईद कब है? क्या है सही तारीख?
यह पढ़ें: Eid UL Fitr Date : भारत में अरब देशों से एक दिन बाद क्यों मनाई जाती है ईद? क्या है सही डेट?












Click it and Unblock the Notifications