मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द

Sania Mirza returns to India: भारतीय टेनिस जगत की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा हाल ही में दुबई से अपने घर हैदराबाद लौट आई हैं। मिडिल ईस्ट में ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते युद्ध के साये में सानिया ने अपने बेटे इजहान के साथ भारत आने का फैसला किया। न्यूज चैनल एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने दुबई में बीते उन कुछ डरावने दिनों के अनुभवों को शेयर किया, जिसने उन्हें भारत आने पर मजबूर कर दिया।

सानिया मिर्जा ने सुनाई आपबीती (Sania Mirza returns to India)

दुबई के अल बरशा इलाके में रहने वाली सानिया ने बताया कि स्थिति तब गंभीर महसूस हुई जब उनके घर के ऊपर से फाइटर जेट्स के गुजरने की आवाजें सुनाई देने लगीं। उन्होंने कहा कि हमने अपने घर के ऊपर फाइटर जेट्स की आवाजें सुनीं और आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। सबसे डरावना पल वह था जब एक इंटरसेप्टेड प्रोजेक्टाइल का मलबा हमारे घर से महज 400-500 मीटर की दूरी पर गिरा।

Sania Mirza 1

बेटे की वजह से उठाया ये बड़ा कदम

सानिया ने स्पष्ट किया कि उन्हें दुबई में कभी अनसेफ महसूस नहीं हुआ, लेकिन माहौल में हालात बहुत खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि एक छोटे बच्चे की मौजूदगी में आप उसे ऐसे माहौल में नहीं रखना चाहते। मेरा बेटा सवाल पूछ रहा था कि यह सब क्या हो रहा है। वह स्थिति विचलित करने वाली थी। सानिया का बेटा इजहान दुबई में ही स्कूल जाता है। हालांकि स्कूल अगले हफ्ते से शुरू होने वाले हैं, लेकिन सानिया का कहना है कि वे वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगी और हालात सुधरने के बाद ही वापसी का फैसला लेंगी।

ईद और रमजान को लेकर कही ये बात

अपनी वापसी पर सानिया ने आगे कहा कि रमजान का आखिरी हफ्ता और ईद हैदराबाद में मनाना उनकी एक पुरानी पारिवारिक परंपरा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद का रमजान एक अलग अनुभव है। यहां परिवार के साथ होना हमेशा अच्छा लगता है। मेरे बेटे को भी अपने नाना-नानी के पास रहना पसंद है क्योंकि यहां उसे किसी चीज के लिए मना नहीं किया जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+