Dhurandhar 2 Spoiler: 'बड़े साहब' का खुला राज, कौन है 'ल्यारी का किंग'? दूसरे पार्ट में इस एक्टर ने जीता दिल
Dhurandhar 2 Spoiler: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के साथ ही महीनों से चला आ रहा सबसे बड़ा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में बड़े साहब की असली पहचान सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
3 महीने का सस्पेंस खत्म, 'बड़े साहब' की एंट्री ने मचाया तहलका
फिल्म 'धुरंधर 2' की कहानी के इस बड़े ट्विस्ट ने जहां दर्शकों को चौंका दिया है, वहीं फिल्म में निभाए गए किरदार और दमदार परफॉर्मेंस ने इसे और भी चर्चा में ला दिया है। तीन महीने के इस सस्पेंस के खत्म होते ही अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर 'बड़े साहब' कौन हैं और इस किरदार ने फिल्म को कैसे नई ऊंचाई दी है।

कौन हैं 'बड़े साहब'? कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट
-आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' में अब वो किरदार सामने आ चुका है जिसकी झलक पहले पार्ट में सिर्फ इशारों में मिली थी। फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट में हमजा अली मजारी की डायरी में 'बड़े साहब' का जिक्र था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी।
-अब सीक्वल में साफ हो गया है कि ये रहस्यमयी शख्स और कोई और नहीं बल्कि कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) है। फिल्म में ये किरदार इतना ताकतवर दिखाया गया है कि पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बड़े अफसर भी उसके सामने छोटे नजर आते हैं।
दानिश इकबाल ने निभाया बड़े साहब का किरदार
फिल्म में बड़े साहब का रोल एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है और उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म में दानिश इकबाल ने दाऊद इब्राहिम के जवान से लेकर उम्रदराज रूप तक को शानदार तरीके से पेश किया है जिससे उनका किरदार और भी असरदार बन गया है।
कौन हैं दानिश इकबाल?
दानिश इकबाल सिर्फ एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक अनुभवी थिएटर आर्टिस्ट और एक्टिंग कोच भी हैं। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से प्रशिक्षित हैं। थिएटर, डायरेक्शन और टीचिंग में उनका लंबा अनुभव रहा है। वेब सीरीज 'महारानी 2' में दिलशाद मिर्जा के रोल से उन्हें खास पहचान मिली थी। इसके अलावा वह कई OTT प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं और स्टेज पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं।
NSD से इंग्लैंड तक का लंबा रहा सफर
दानिश इकबाल ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और सालों तक रंगमंच को जिया। NSD (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) से डिप्लोमा करने के बाद उन्हें Charles Wallace Scholarship मिली। इसके तहत वह इंग्लैंड गए और वहां से मास्टर्स की पढ़ाई की। उन्होंने रेडियो, वॉइस आर्ट और एक्टिंग ट्रेनिंग में भी काम किया। आज उनके पास तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव है।
थिएटर को मानते हैं अपनी ताकत
दानिश इकबाल का मानना है कि उनकी एक्टिंग की असली नींव थिएटर है। उनके मुताबिक थिएटर अभिनय की बारीकियां सिखाता है। वहीं सिनेमा में कैमरा हर छोटी चीज पकड़ लेता है। यही वजह है कि उनका अभिनय इतना प्रभावशाली नजर आता है।
कौन है पाकिस्तान के 'ल्यारी का किंग'?
फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी का किंग रणवीर सिंह को दिखाया गया है सोशल मीडिया पर 'ल्यारी के किंग' और 'बड़े साहब' की खूब चर्चा हो रही है और दोनों की फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसे में लोगों में फिल्म को देखे का उत्साह और अधिक बढ़ गया है।
बॉक्स ऑफिस पर चला 'धुरंधर 2' का जादू
'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना चुकी है। गत 18 मार्च 2026 (बुधवार) को हुए पेड प्रीमियर शोज में फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं आज यानी 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को फिल्म ने आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में एंट्री ली है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
'बड़े साहब' ने बढ़ाया फिल्म का कद
'धुरंधर 2' में बड़े साहब के किरदार का खुलासा फिल्म के लिए गेमचेंजर साबित हो रहा है। दानिश इकबाल की दमदार एक्टिंग और किरदार की गहराई ने कहानी को नई ऊंचाई दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications