Shah Rukh Khan की टीम में होगी DHONI के धुरंधर की एंट्री? IPL 2026 से पहले KKR को मिली बड़ी खुशखबरी!
IPL 2026, KKR News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का बिगुल बजने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। लेकिन दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज और पिछले सीजन के स्टार परफॉर्मर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। रविवार को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में हर्षित को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यूटेंट चुना गया, लेकिन वे वहां लाठी के सहारे चलते नजर आए, जिससे उनकी चोट की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी चोट (IPL 2026, KKR News)
हर्षित राणा को इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में घुटने में चोट लगी थी। केकेआर ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति टीम के गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा घाटा साबित होगी। हर्षित राणा की जगह भरने के लिए केकेआर मैनेजमेंट ने तीन तेज गेंदबाजों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें से दो एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रह चुके हैं।

धोनी के धुरंधरों की होगी केकेआर में एंट्री?
सिमरजीत सिंह: दिल्ली के पेसर सिमरजीत सिंह ने साल 2022 और 2024 में CSK के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। वे पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे और अब तक 14 आईपीएल मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा केएम आसिफ केरल के केएम आसिफ ने साल 2018 और 2021 में CSK के लिए खेला है। वे केकेआर के ट्रायल में भी शामिल हुए हैं।
18 करोड़ वाले खिलाड़ी को लेकर भी सस्पेंस बरकरार
वहीं तमिलनाडु के अनुभवी खिलाड़ी संदीप वॉरियर पहले भी साल 2019 से 2021 के बीच केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन वे गुजरात टाइटंस में थे। केकेआर ने मिनी ऑक्शन में श्रीलंका के मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। हालांकि, पथिराना भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अभी तक उन्हें एनओसी (NOC) नहीं दी है।
टीम सूत्रों के मुताबिक पथिराना के लिए हर दिन टिकट बुक किए जा रहे हैं और कैंसिल हो रहे हैं, क्योंकि उनकी उपलब्धता पर अभी भी संशय है। लेकिन राहत की बात यह है कि न्यूजीलैंड के फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र गुरुवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। ये तीनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल तक पहुंचे थे। वहीं, मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी पहले ही टीम में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications