UP High Alert: नवरात्र और ईद पर यूपी में हाई अलर्ट! अगर की ये गलती तो होगी सीधी कार्रवाई, CM ने दिए निर्देश

UP High Alert: उत्तर प्रदेश में चैत्र नवरात्र और ईद-को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शांति और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा।सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

cm-yogi-adityanath

उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार अपनी पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाए जाएं। सीएम ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा है।

  • गश्त और निगरानी: PRV-112 की गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश।
  • अव्यवस्था पर लगाम: लाउडस्पीकर के नियमों का पालन, बाइक स्टंटबाजी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी पर तत्काल एक्शन।
  • आवश्यक सेवाएं: त्योहारों के दौरान LPG की आपूर्ति सुचारु रखने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश।
  • स्वच्छता और प्रबंधन: मंदिरों में नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के लिए स्वच्छता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।

मेरठ में ड्रोन से होगी निगरानी

मेरठ प्रशासन ने ईद की नमाज को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है। शहर के प्रमुख नमाज स्थलों-ईदगाह और फैज-ए-आम कॉलेज-पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • फोर्स की तैनाती: 18 प्रभारी निरीक्षक, 6 क्षेत्राधिकारी, 2 एडिशनल एसपी और 250 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ RAF, PAC और QRT की टुकड़ियां तैनात रहेंगी।
  • सड़क पर नमाज नहीं: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। पूर्व में माहौल बिगाड़ने वालों को 'रेड कार्ड' नोटिस जारी किए गए हैं।
  • हाई-टेक मॉनिटरिंग: नमाज स्थलों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनका लाइव फीड अफसर अपने मोबाइल पर देख सकेंगे। साथ ही ड्रोन के जरिए मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+