पीएम मोदी को वेंकैया नायडू ने कौन सी 'गलतफहमियां' दूर करने की दी सलाह? जानिए
नई दिल्ली, 23 सितंबर: पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों पर लिखी गई एक किताब के विमोचन के मौके पर उनको सलाह दी है कि उन्हें सभी पक्षों के राजनीतिक नेताओं से लगातार मुलाकातों का सिलसिला बरकरार रखना चाहिए, ताकि विपक्षी दलों को उनके कार्य करने के तरीके को लेकर अगर कुछ 'गलतफहमियां' होंगी तो वह दूर की जा सकती हैं। इस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। मौजूदा राजनीतिक माहौल में जब विपक्ष और सत्तापक्ष में एक अजीब सी दरार दिखाई पड़ती है, नायडू की यह सलाह काफी मायने रखती है।

भारत की आवाज अब दुनिया भर में सुनी जाती है- नायडू
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के भाषणों पर एक किताब का विमोचन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं, विदेश नीति, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मिली सफलता के लिए पीएम मोदी की सराहना करते हुए जोर देकर कहा है कि अब भारत के उदय को दुनिया स्वीकार करने लगी है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास-प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी स्पीक्स (मई, 2019-मई 2020)' के विमोचन के बाद नायडू ने कहा, 'भारत अब एक शक्ति है, इसकी आवाज अब दुनिया भर में सुनी जाती है। इतने कम समय में, यह साधारण बात नहीं है। यह उनके कार्यों की वहज से हुआ है, वह लोगों को जो दिशा दे रहे हैं, उसके चलते हुआ है, भारत जिस तरह से प्रगति कर रहा है, उसकी वजह से हुआ है।'

'शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के चलते....'
लेकिन, इसके साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि मोदी की उपलब्धियों के बावजूद, कुछ वर्गों को अभी भी उनके तरीकों को लेकर कुछ आपत्तियां हैं, 'कुछ गलतफहमियों की वजह से, शायद कुछ राजनीतिक मजबूरियों के चलते....' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'समय के साथ ये गलफहियां भी दूर हो जाएंगी। प्रधानमंत्री को भी अक्सर राजनीतिक नेतृत्व के अधिक से अधिक वर्गों से मिलना चाहिए.....इस तरफ के और उस तरफ के।'

'राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए'
इसके साथ ही वेंकैया बोले कि राजनीतिक दलों को भी मन खुला रखना चाहिए और जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उन्हें भी विचार खुला रखना होगा....आप सभी को यह भी समझना चाहिए कि आप लोग विरोधी हैं, दुश्मन नहीं। सभी दल एक-दूसरे का सम्मान करें, प्रधानमंत्री की संस्था का, राष्ट्रपति की संस्था का, मुख्यमंत्री की संस्था का...। सभी संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए, यह बात हर किसी को दिमाग में रखना होगा।'
खान और ठाकुर ने भी पीएम मोदी की तारीफ
इस बुक लॉन्च में केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा भी उपस्थित थे। खान और ठाकुर ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। आरिफ मोहम्मद खान ने मुसलमानों में प्रचलित तीन तलाक को बैन करने के लिए कानून लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को सराहा। ठाकुर ने बताया कि पब्लिकेशन डिविजन की इस किताब में विभिन्न विषयों पर पीएम मोदी के 86 भाषणों पर फोकस किया गया है।
-
'राष्ट्रपति का अपमान किया,' कोलकाता में PM मोदी का TMC पर सीधा वार, घुसपैठियों को बुलाने का लगाया आरोप -
LPG supply crisis: 46,000 टन गैस लेकर आ रहा 'नंदा देवी'! Strait of Hormuz से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा जहाज -
PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा!












Click it and Unblock the Notifications