LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान
LPG Crisis: ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की की वजह से देश में एलपीजी को लेकर घमासान मचा हुए है, कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण बहुत सारे होटल-रेस्तरां के बंद होने की बातें हो रही हैं तो वहीं भारत सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है जिससे कि होटल-रेस्तरां को बड़ी राहत मिली है।
दरअसल पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में Commercial LPG का 20 प्रतिशत कोटा बढ़ाया है, जिसके मुताबिक होटल और रेस्तरां अब अपनी औसत मासिक Commercial LPG जरूरत का लगभग 20 प्रतिशत कोटा प्राप्त कर सकेंगे।

इससे उनकी रसोई चालू रखना सुनिश्चित होगा। गौरतलब है कि ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध ने वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति श्रृंखला को बुरी तरह प्रभावित किया है। भारत अपनी 80-85 प्रतिशत एलपीजी का आयात इसी क्षेत्र से करता है।
LPG Crisis: Commercial गैस का 20 प्रतिशत कोटा बढ़ाया
खासकर रणनीतिक Hormuz Strait से, जहां इस वक्त जहाजों की आवाजाही बाधित हुई है। जिसके कारण देश में Commercial LPG (नीले रंग वाले) की भारी कमी हो गई है। इसका सीधा प्रभाव होटल, रेस्तरां, ढाबों और पर्यटन क्षेत्र पर पड़ा है। मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली जैसे शहरों में रेस्तरां या तो मेन्यू छोटा कर रहे हैं, बंद हो रहे हैं या खुलने का समय घटा रहे हैं।
LPG Crisis Effect:मुंबई में 20 प्रतिशत तक होटल-रेस्तरां बंद!
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक मुंबई में 20 प्रतिशत तक होटल-रेस्तरां पहले ही बंद हो चुके हैं। अगर हालात नहीं सुधरे, तो दो-तीन दिनों में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। बेंगलुरु होटल एसोसिएशन ने भी आपूर्ति रुकने पर हजारों प्रतिष्ठानों के बंद होने की चेतावनी दी थी।
पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने बताया कि, 'ये समस्या वैश्विक है, जंग की वजह से पैदा हुई है लेकिन सरकार घरेलू उपभोक्ताओं (घरों में इस्तेमाल वाली गैस) को प्राथमिकता दे रही है। घरेलू क्षेत्र कुल खपत का 87 प्रतिशत है, जबकि कमर्शियल सिर्फ 13 प्रतिशत।'
LPG Crisis News:गैस-सिलेंडर पर पैनिक होने की कोई बात नहीं है: पुरी
आपको बता दें कि एक दिन पहले संसद में हरदीप सिंह पुरी ने बयान दिया था कि 'भारत 40 देशों से क्रूड ऑयल ले रहा है। गैस-सिलेंडर पर पैनिक होने की कोई बात नहीं है, हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है, डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है, एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं, दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है इसलिए परेशान होने या घबराने की जरूरत नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications