Mujtaba Khamenei Death Rumors: मुज्तबा खामेनेई जिंदा है या मर गया? ट्रंप के दावे से पूरी दुनिया में हड़कंप
Mujtaba Khamenei Death Rumors: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की मौजूदगी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने मुज्तबा को कहीं देखा नहीं है, जिससे उनके जीवित होने पर संशय बना हुआ है।
हालांकि ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है, लेकिन मुज्तबा की सार्वजनिक अनुपस्थिति ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Donald Trump on Mujtaba Khamenei: मुज्तबा खामेनेई पर ट्रंप का बयान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में मुज्तबा खामेनेई के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुज्तबा अब तक जनता के सामने नहीं आए हैं, जिससे यह पता लगाना मुश्किल है कि वह जीवित हैं या नहीं। ट्रंप ने इसे रहस्यमयी बताते हुए कहा कि अगर वह जिंदा हैं, तो उन्हें अपने देश को बचाने के लिए सरेंडर कर देना चाहिए। ट्रंप ने उनकी मौत को महज अफवाह तो कहा, लेकिन यह भी जोड़ा कि उनकी सुरक्षा की कोई पुष्टि नहीं है।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America: होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने भारत से मांगी मदद? ईरानी विदेश मंत्री अराघची का सनसनीखेज दावा
Hormuz Strait tension: होर्मूज स्ट्रेट और सैन्य कार्रवाई
ईरान के साथ जारी संघर्ष पर ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन नेटवर्क को लगभग ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब समझौते की कोशिश कर रहा है, लेकिन शर्तें अमेरिका के पक्ष में नहीं हैं। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि होर्मूज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखने के लिए कई देश अमेरिका का साथ देने को तैयार हैं। अमेरिका जल्द ही ईरान की समुद्री ताकत को पूरी तरह खत्म करने की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें: US Iran War: जारी रहेगी जंग, ईरान और अमेरिका ने सीजफायर के लिए बात करने से किया इनकार
Iran Israel War Updates Hindi: अमेरिकी रक्षा मंत्री के गंभीर आरोप
अमेरिकी रक्षा मंत्री पेट हेगसेथ ने मुज्तबा खामेनेई पर तंज कसते हुए कहा कि ईरान के पास आधुनिक तकनीक और कैमरे होने के बावजूद उनका नया नेता सामने क्यों नहीं आ रहा? उन्होंने आरोप लगाया कि मुज्तबा डरे हुए और घायल हो सकते हैं, इसलिए केवल लिखित संदेश जारी किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को भी एआई (AI) द्वारा जनरेटेड बताया जा रहा है, जिससे उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर संदेह और गहरा गया है।
ये भी पढे़ं: 'सीजफायर तब तक नहीं होगा, जब तक...', ईरान ने हमले किए तेज, रख दी ये बड़ी शर्त
Iran new Supreme Leader: पिता की मौत के बाद नई जिम्मेदारी
इजराइली हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई को ईरान की कमान सौंपी गई थी। पद संभालने के बाद मुज्तबा ने इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज करने के निर्देश दिए थे। इसी बीच उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबरें भी आईं। ईरान सरकार का कहना है कि मुज्तबा पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी सेना का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन उनकी सार्वजनिक उपस्थिति न होने से संशय बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications