Aaj Ka Mausam: राजस्थान का चढ़ेगा पारा, दिल्ली में हुई बारिश, हिमाचल-Utt समेत 6 राज्यों में रेन अलर्ट
Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा तेजी से बढ़ रहा है,मार्च में ही लोगों को मई-जून याद आ रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार से देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
तो वहीं कुछ प्रांतों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 6 जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन राज्यों में बारिश में की आशंका है, उनके नाम हैं, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश।

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी में हुई बारिश
राजधानी दिल्ली में आज सुबह सुबह बरसात हुई है जिससे कि मौसम सुहाना हो गया है, आज यहां पर अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। तो वहीं ऐसा ही हाल एनसीआर में देखने को मिल सकता है।
Bihar Weather Forecast : हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पटना में 15, 16 और 17 मार्च को हल्की आशंका है, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, नवादा, नालंदा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Gujarat Weather Today: कई जिलों में हीट वेव की स्थिति
बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटाउदेपुर, दाहोद, डांग (डैंग), देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, कच्छ, खेड़ा, महिसागर, महेसाणा, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पंचमहाल, पाटन, पोरबंदर में हीटवेव का अलर्ट जारी है।
Himachal-Uttarakhand Weather Update: येलो अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं । कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू ,मंडी, शिमला, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत में बरसात होने की आशंका है।
Rajasthan weather update: राजस्थान में भी बढ़ेगा तापमान
उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर , अलवर, सीकर, जयपुर, जोधपुर में पारा चढ़ेगा, कुछ जगहों पर हीटवेव का भी अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications