करोड़ों की Ferrari में नजर आए हार्दिक पंड्या, गर्लफ्रेंड महीका शर्मा संग लॉन्ग ड्राइव का VIDEO आया सामने
Hardik Pandya Ferrari Ride Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। इस धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक ने खुद को एक बेहद खास और कीमती तोहफा दिया है। अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हार्दिक ने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित कारों में शुमार 'फेरारी 12 सिलिंड्री' (Ferrari 12Cilindri) को अपने गैरेज का हिस्सा बनाया है।
हार्दिक ने खरीदी 10 करोड़ रुपये की कार (Hardik Pandya Ferrari Ride Video)
भारत में इस सुपरकार की ऑन-रोड कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हार्दिक अपनी इस नई ब्लैक फेरारी कन्वर्टिबल में अपनी पार्टनर महीका शर्मा के साथ मुंबई की सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

क्यों खास है फेरारी 12 सिलिंड्री?
यह कार इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना है। फेरारी की यह नई फ्लैगशिप सुपरकार उन चुनिंदा गाड़ियों में से एक है जो बिना किसी हाइब्रिड सहायता के 'शुद्ध नैचुरली एस्पिरेटेड V12' इंजन के साथ आती है। यह कार महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम रफ़्तार 340-350 किमी/घंटा के बीच है। यह भारत की सबसे दुर्लभ कारों में से एक है, जिसे केवल खास कलेक्टर्स और अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ वाले लोग ही खरीद पाते हैं।
पंड्या के पास है लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें रॉल्स-रॉयस फैंटम, लेम्बोर्गिनी उरुस, और मर्सिडीज-AMG G63 जैसी गाड़ियां शामिल हैं। अब तक उनकी सबसे महंगी कार 'लेम्बोर्गिनी हुराकन ईवो' (करीब 4 करोड़) मानी जाती थी, लेकिन 10 करोड़ की यह नई फेरारी अब उनके कलेक्शन का 'क्राउन ज्वेल' यानी सबसे कीमती हिस्सा बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications