अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा!
Amitabh Bachchan इन दिनों गहरे शोक में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक बेहद करीबी दोस्त को खोया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए शेयर की। उनकी ये इमोशनल पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई और उनके फैंस ने भी संवेदना व्यक्त की।

अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर एक मार्मिक संदेश लिखते हुए दोस्त के निधन का जिक्र किया। हालांकि उन्होंने पोस्ट में उस मित्र का नाम या उनके निधन की वजह का खुलासा नहीं किया। अपने शब्दों में उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति उनके जीवन में बेहद खास था और उसकी कमी हमेशा महसूस होगी। बिग बी ने लिखा कि उन्होंने एक ऐसे दोस्त को खो दिया है जो बेहद स्नेही, हंसमुख और हर मुश्किल परिस्थिति में मजबूत रहने वाला इंसान था।
"एक-एक कर सब हमें छोड़कर जा रहे हैं"
अपने ब्लॉग में अभिनेता ने लिखा कि उनका दोस्त हर स्थिति में पॉजिटिविटी बनाए रखता था और कठिन से कठिन हालात में भी समाधान ढूंढ लेता था। उन्होंने यह भी कहा कि उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और यह स्वीकार करना मुश्किल है कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। अमिताभ बच्चन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि समय के साथ एक-एक कर अपने प्रिय लोगों को खोना बेहद पीड़ादायक होता जा रहा है। पोस्ट के साथ उन्होंने दुख व्यक्त करने के लिए रोने वाला इमोजी भी शेयर किया।
बढ़ती उम्र में ऐसी खबरें सहना मुश्किल
अभिनेता ने यह भी लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ इस तरह की दुखद खबरों को स्वीकार करना और भी कठिन हो जाता है। उनके शब्दों से साफ झलक रहा था कि इस क्षति ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ढांढस बंधाया। कई लोगों ने कमेंट के जरिए उन्हें मजबूत रहने की सलाह दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हाल के समय में झेल चुके हैं कई दर्द
बीते कुछ समय में अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन में कई करीबी लोगों को खोया है। इनमें धर्मेंद्र के साथ उनके लंबे समय से जुड़े मित्र और विज्ञापन जगत की जानी-मानी शख्सियत Piyush Pandey का नाम भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications