Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई
Navy Staffer Chintada Ravindra Kills Girlfriend Mounika Reason: दिल्ली की श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी रूह कंपाने वाली घटना आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से भी सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस पूरे मामले की शुरुआत एक रिश्ते से हुई, जो धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। एक शादीशुदा नौसेना कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका को घर बुलाया, झगड़ा हुआ, गला घोंटा, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
सिर, पैर और धड़ सभी अलग-अलग कर दिए। सबसे खौफनाक बात ये रही कि सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का सिर काटकर जला दिया। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। अब सवाल ये उठता है कि डेड बॉडी के अन्य हिस्से कहां छिपाए? ये कोई फिल्मी कहानी नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ ये इश्क? और कहां-कहां दबाए लाश के टुकड़े?

कैसे शुरू हुआ रिश्ता? डेटिंग ऐप 'मिंगल' से लेकर घर तक
इस पूरे मामले की शुरुआत एक रिश्ते से हुई, जो धीरे-धीरे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। 31 साल की मौनिका (Mounika) और नेवी में तैनात 35 वर्षीय चिंतादा रविंद्र (Chintada Ravindra) की मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप 'मिंगल' के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। वे अक्सर शहर के अलग-अलग जगहों पर मिलते थे और उनका रिश्ता गहराता चला गया। धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गया। विशाखापट्टनम के पार्कों और थिएटर्स में दोनों अक्सर मिलते थे।
Visakhapatnam Mounika Murder Reason: क्यों कर दी मौनिका की हत्या?

दरअसल, रविंद्र पहले से शादीशुदा था। मौनिका अक्सर रविंद्र की पत्नी को सच बताने की धमकी देती थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए। इसी बीच, रविंद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले विजयनगरम स्थित मायके चली गई थीं। रविंद्र ने इसे 'सुनहरा मौका' समझा और 29 मार्च की दोपहर मौनिका को अपने घर बुला लिया। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन शाम होते-होते दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। इसी दौरान रविंद्र ने कथित तौर पर मौनिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
ऑनलाइन चाकू मंगाया, शव के टुकड़े किए
हत्या के बाद जो हुआ, वो और भी ज्यादा डरावना है। आरोप है कि रविंद्र ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया और शव के कई टुकड़े कर दिए। उसने शरीर के अलग-अलग हिस्सों को अलग-अलग जगहों पर छिपाने की कोशिश की। कुछ हिस्सों को ट्रॉली बैग में रखा, जबकि धड़ को घर के फ्रिज में छिपा दिया गया। इतना ही नहीं, उसने सिर और हाथों को एक सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की कोशिश भी की।
शव को कैसे छिपाया?

- धड़ से सिर, हाथ और पैर अलग किए।
- पैर और कूल्हे- एक ट्रॉली बैग में पैक किए।
- धड़ को घर के फ्रिज में रख दिया।
- सिर और हाथ सुनसान जगह ले जाकर जला दिए।
Chintada Ravindra Confession: हत्या की वजह क्या थी? 3.5 लाख रुपये और ब्लैकमेल
रविंद्र ने पुलिस को बताया कि मौनिका ने रिश्ते के दौरान उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे। 2024 में रविंद्र की दूसरी शादी हो गई थी। उसके बाद मौनिका लगातार धमकियां देने लगी थी कि वह उसकी पत्नी को पूरे रिश्ते के बारे में बता देगी। यही लगातार उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग झगड़ों का कारण बन गई। रविंद्र ने दावा किया कि उसने हत्या पहले से प्लान कर रखी थी।
पुलिस ने क्या किया?
आरोपी ने खुद जाकर कबूलनामा दिया। पुलिस जब घर पहुंची तो फ्रिज और कमरे में कटे हुए शव के टुकड़े बिखरे पड़े थे। मौनिका का सिर अब तक गायब है। हत्या का मामला दर्ज। लापता शरीर के अंगों (खासकर सिर) की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। आगे की जांच जारी।
Shraddha Walker Case Link: श्रद्धा वालकर केस की याद ताजा कर देने वाला क्रूर मामला
ये घटना 18 मई 2022 की दिल्ली की श्रद्धा वालकर हत्या की भयानक याद दिलाती है। उसमें भी लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंटकर हत्या की थी, शव के 35 टुकड़े किए थे और फ्रिज में रखकर कई दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंके थे। दोनों मामलों में एक ही पैटर्न - प्रेमी द्वारा हत्या, शव को टुकड़ों में बांटना, फ्रिज में छिपाना और खुद को स्मार्ट समझना।
Who Was Mounika: कौन थी मौनिका?
31 साल की मौनिका एक साधारण लड़की थी। विशाखापट्टनम में रहती थी। डेटिंग ऐप पर रविंद्र से मुलाकात के बाद उसने उसे अपना सब कुछ मान लिया। लेकिन रिश्ता टूटने के बाद ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपनाया, जिसकी कीमत उसे अपनी जान से चुकानी पड़ी।
ये केस सिर्फ एक हत्या नहीं...
ये उस अंधेरे का आईना है जहां शादीशुदा आदमी प्रेमिका को 'समस्या' मान लेता है और सबसे क्रूर तरीके से उसे हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लेता है। पुलिस अब सिर की तलाश में जुटी है। पूरा मामला रूह कंपा देने वाला है। जो प्यार में विश्वास करता था, उसी ने उसे टुकड़ों में बांट दिया।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?













Click it and Unblock the Notifications