'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा?
Kumar Vishwas Predictions On Raghav Chadha Video Viral: AAP के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल को सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया। राघव ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव ने आप पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के 22 दिन बाद यह कदम उठाया है।
आपको बता दें कि, राघव और आप पार्टी के रिश्ते खटास भरे हो चुके थे। खास बात यह है कि पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास ने 1.5 साल पहले ही पॉडकास्ट क्लिप में राघव चड्ढा के भविष्य को लेकर साफ भविष्यवाणी की थी। जब चड्ढा को पद से हटाया गया है, तो लोग विश्वास की उस भविष्यवाणी को 'दूरदर्शी' बताने लगे थे। यह वीडियो एक पॉडकास्ट क्लिप का हिस्सा है, जिसमें कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के अंदरूनी समीकरणों पर खुलकर अपनी राय रखते नजर आते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सबकुछ...

Kumar Vishwas Predictions: वीडियो में कुमार विश्वास ने क्या कहा?
पॉडकास्ट में कुमार विश्वास शांत लेकिन स्पष्ट लहजे में कहते हैं- 'अगला शिकार कौन है? अगला शिकार वो है जो खुद का ही भुगतान किया हुआ है, जो लोकप्रिय हो गया है, हेरोइन से शादी कर ली है। मैंने जब ये देखा था, तब ही कह दिया था कि ये गया। इसको नहीं छोड़ेगा।'
विश्वास आगे कहते हैं कि राघव चड्ढा की लोकप्रियता बढ़ने के बाद पार्टी उन्हें 'जाने नहीं देंगी'। उन्होंने बताया कि चड्ढा का अपना कोई स्वतंत्र राजनीतिक कद नहीं है, लेकिन परिणीति चोपड़ा से शादी के बाद उनका प्रोफाइल काफी बढ़ गया है। विश्वास ने बताया कि पार्टी नेतृत्व संभावित प्रतिद्वंद्वियों को बहुत बड़ा नहीं होने देते और अपना अलग आधार नहीं बनाने देते। विश्वास का कहना था कि आप इतने डरे हुए हैं कि आपको आभा बर्दाश्त ही नहीं है।
यह क्लिप अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कुमार विश्वास पार्टी नेतृत्व की हर नस-नस से जानते हैं। उनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक निकली।'
कब और क्यों वायरल हुई यह क्लिप?
राघव चड्ढा को 2 अप्रैल 2026 को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया गया। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। ठीक अगले दिन कुमार विश्वास की पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद यह वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच गई।
Kumar Vishwas Party Distance: कुमार विश्वास AAP से कब अलग हुए?
डॉ. कुमार विश्वास AAP के शुरुआती दिनों के प्रमुख चेहरे थे। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत के बाद पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र और नेतृत्व शैली को लेकर मतभेद शुरू हुए। 2017 में यह टकराव खुलकर सामने आया। राज्यसभा सीटों के चयन और कुछ अन्य मुद्दों पर विश्वास ने असहमति जताई। उसके बाद धीरे-धीरे उनकी पार्टी में सक्रिय भूमिका कम होती गई।
2018-19 तक वे राजनीति से लगभग दूर हो गए और पूरी तरह कविता और पब्लिक स्पीकिंग पर फोकस करने लगे। उन्होंने कभी औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया, लेकिन सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते गए।
क्यों मायने रखती है यह भविष्यवाणी?
कुमार विश्वास की यह क्लिप AAP के शुरुआती दिनों की आंतरिक गतिशीलता को दर्शाती है। उन्होंने 1.5 साल पहले ही कहा था कि बढ़ती लोकप्रियता वाले नेताओं को लेकर केजरीवाल सख्त रुख रखते हैं। अब जब राघव चड्ढा को पद से हटाया गया, तो लोग विश्वास की उस पुरानी बात को याद कर रहे हैं। वीडियो देखने वाले कई लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications