'राहुल गांधी सोना चोर आपके घर तक कैसे पहुंचा?' केरल CM विजयन ने किया पलटवार, क्या है सबरीमाला गोल्ड चोरी केस?
Sabarimala Gold Theft Case: केरल की सियासत में सबरीमाला स्वर्ण हानि मामला एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा पलटवार करते हुए सवाल उठाया कि इस मामले का मुख्य आरोपी उनके घर तक कैसे पहुँचा। विजयन का यह बयान एक वायरल तस्वीर और हालिया चुनावी बयानबाज़ी के बीच आया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
विजयन ने पूछा- सोना चोर आपके कैसे पहुंचा राहुल?
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबरीमाला स्वर्ण हानि मामले में सवाल उठाने से पहले उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस मामले का मुख्य आरोपी उनके परिवार के आवास तक कैसे पहुंचा। विजयन ने संकेत दिया कि इस सवाल का जवाब जनता पहले ही समझ चुकी है।

सीएम विजयन ने क्यों किया ये सवाल?
विजयन की टिप्पणी उस तस्वीर के संदर्भ में आई, जिसमें मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ दिल्ली स्थित Sonia Gandhi के आवास पर दिखाई दिए थे। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं।
राहुल के बयान से शुरू हुआ सियासी घमासान
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब राहुल गांधी ने पथनमथिट्टा में एक जनसभा के दौरान "स्वर्णम् कट्टथु आरप्पा?" (अयप्पा का सोना किसने चुराया?) जैसी पैरोडी लाइन गाकर वाम दलों पर निशाना साधा। यह गीत पहले भी कांग्रेस समर्थित यूडीएफ द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों में इस्तेमाल किया जा चुका है।
बीजेपी और वाम दोनों पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने अपने भाषण में वाम दलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पलक्कड़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को जानबूझकर नजरअंदाज किया ताकि एलडीएफ को नुकसान न हो।
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी जंग
राहुल गांधी के बयान के बाद पीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयन ने कहा कि अगर राहुल इस पूरे घटनाक्रम पर गौर करें, तो उन्हें खुद ही जवाब मिल जाएगा।
सबरीमाला गोल्ड चोरी केस क्या है मामला?
सबरीमाला गोल्ड चोरी केस केरल के प्रसिद्ध Sabarimala Temple से जुड़े सोने के आभूषणों और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी/चोरी के आरोपों से जुड़ा विवाद है। आरोप यह लगा कि मंदिर के खजाने में जमा सोने के आभूषणों और दान में अनियमितताएं हुईं-यानी लाखों का सोना गायब हुआ या उसके हिसाब-किताब में गड़बड़ी हुई।
उन्नीकृष्णन पोट्टी का नाम भी था शामिल
इस मामले में कुछ व्यक्तियों पर सोने की हेराफेरी या चोरी में शामिल होने के आरोप लगे, जिनमें उन्नीकृष्णन पोट्टी जैसे नाम चर्चा में आए। जांच एजेंसियों ने इस मामले की पड़ताल शुरू की और मंदिर प्रबंधन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए।
कौन संभालता है सबरीमाला मंदिर?
सबरीमाला मंदिर का प्रबंधन Travancore Devaswom Board के अधीन आता है, इसलिए किसी भी अनियमितता का सवाल सीधे प्रशासन और जवाबदेही से जुड़ जाता है। हालांकि मंदिर प्रशासन के अनुसार सभी संपत्तियों का ऑडिट और जांच की जा रही है। जो भी अनियमितता होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
केरल चुनाव में सबरीमाला गोल्ड विवाद पर सियासत हुई तेज
यह मामला सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रहा-यह जल्दी ही केरल की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया था। केरल चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद विपक्ष ने इसे भ्रष्टाचार और लापरवाही से जोड़ा। वहीं सत्तारूढ़ पक्ष ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया। चुनावी रैलियों में इसे बार-बार उठाया जा रहा है।
- Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?
- PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
-
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?













Click it and Unblock the Notifications