Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?
Ravindra Kaushik Love Story: बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' दर्शकों को रोमांच से भर देती हैं, और कई लोग इसे रवींद्र कौशिक की असल कहानी से जोड़कर देखते हैं। रवींद्र कौशिक, जिन्हें 'ब्लैक टाइगर' कहा जाता है। भारत के सबसे साहसी RAW एजेंटों में से एक थे। उन्होंने पाकिस्तान की सेना में 'मेजर' का रैंक हासिल किया, दुश्मन की योजनाओं की जानकारी भारत भेजी, लेकिन उनकी जिंदगी में एक 'लव स्टोरी' का एंगल भी जुड़ा है।
सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि उन्होंने पाकिस्तानी अफसर की बेटी से निकाह किया, बेटा हुआ, और परिवार बसाया। साथ ही एक महिला की तस्वीर को कौशिक की पत्नी बताकर इंटरनेट में घूमाया जा रहा है। लेकिन क्या यह पूरी तरह सच है? और जो वायरल फोटो उनकी 'पत्नी' बताकर घूम रही है, उसका क्या सच है? आइए पूरी कहानी परत-दर-परत समझते हैं-फैक्ट चेक के साथ....

Ravindra Kaushik Pakistan Entry: रवींद्र कौशिक की पाकिस्तान में एंट्री
रवींद्र कौशिक का जन्म 11 अप्रैल 1952 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। सीमा के पास पले-बढ़े होने से पंजाबी और स्थानीय बोलियां उन्हें अच्छी आती थीं। वे एक प्रतिभाशाली थिएटर आर्टिस्ट थे। 1973 में लखनऊ की एक नाट्य प्रतियोगिता में उनके अभिनय ने RAW अधिकारियों का ध्यान खींचा। महज 21-23 साल की उम्र में उन्हें भर्ती किया गया।
कठोर ट्रेनिंग के बाद 1975 में वे 'नबी अहमद शाकिर' बनकर पाकिस्तान पहुंचे। उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली। अपनी कवर स्टोरी मजबूत करने के लिए इस्लाम कबूल किया, और पाकिस्तान आर्मी में क्लर्क के रूप में शामिल हुए। मिलिट्री अकाउंट्स डिपार्टमेंट में काम करते हुए प्रमोशन पाकर 'मेजर' बने।
Ravindra Kaushik Amanat Love Story: 'इश्क' की दास्तां: अमानत से निकाह और बेटा
कवर को और मजबूत करने के लिए रवींद्र ने पाकिस्तान में निकाह किया। उनकी पत्नी का नाम अमानत (Amanat) था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमानत पाक आर्मी के बडे अफसर की बेटी थीं। यह निकाह 1976 के आसपास हुआ। इसका मकसद उनकी पाकिस्तानी पहचान को मजबूत करना था। अमानत को कभी उनकी असल पहचान (भारतीय जासूस) का पता नहीं चला। दंपति का एक बेटा हुआ। नाम अरीब अहमद खान (Areeb Ahmed Khan) रखा। बेटा स्कूल जाने लगा था। यह परिवार उनकी कवर लाइफ का हिस्सा था, लेकिन जासूसी के जोखिमों से भरा।
1983 में क्या हुआ?
एक जूनियर भारतीय एजेंट के पकड़े जाने से रवींद्र का राज खुल गया। ISI ने उन्हें गिरफ्तार किया। यातनाएं दी गईं, मौत की सजा सुनाई गई (बाद में उम्रकैद में बदली)। वे 18 साल जेल में रहे। कभी सियालकोट, कोट लखपत, मियांवाली जेलों में। जेल से परिवार को गुप्त पत्र भेजे, जिसमें दर्द भरे शब्द थे। 21 नवंबर 2001 को मियांवाली जेल में TB और हार्ट डिजीज से उनकी मौत हो गई। उन्हें गुमनाम कब्र में दफनाया गया।
Ravindra Kaushik Wife-Kids: अमानत और अरीब का क्या हुआ?
पकड़े जाने के बाद अमानत और बेटे पर क्या गुजरी, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि अमानत पाकिस्तान से चली गईं। परिवार की कोई आधिकारिक तस्वीर या अपडेट नहीं है। भारत सरकार ने कभी आधिकारिक रूप से उनकी मदद या मान्यता नहीं दी, जिससे परिवार को दुख हुआ।
Ravindra Kaushik Wife Photo Fact Check: वायरल फोटो का फैक्ट चेक: सच क्या है?

सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' फिल्म के ट्रेंड के साथ रवींद्र की 'पत्नी' बताकर एक युवती की फोटो वायरल हो रही है। दावा है कि यह अमानत की तस्वीर है। लेकिन यह पूरी तरह झूठ है। OneIndia Hindi की फैक्ट चेक टीम ने फोटो की तहकीकात की। गूगल लेंस या रिवर्स इमेज सर्च से यह तस्वीर मोमी गुल दुर्रानी (Momi Gul Durrani) की निकली, जो 1950-60 के दशक में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की मशहूर एयर होस्टेस थीं।
Who Was Momi Gul Durrani: कौन थी मोमी गुल दुर्रानी?

मोमी गुल दुर्रानी, PIA की आइकॉनिक केबिन क्रू में से एक थीं। वे लंबी, गोरी, फिल्म स्टार जैसी खूबसूरत थीं। PIA ने उन्हें कई विज्ञापनों में फीचर किया। उनकी यूनिफॉर्म फ्रांसीसी डिजाइनर द्वारा बनाई गई थी। हरी शर्ट, सफेद कॉलर-कफ, सफेद सलवार-दुपट्टा, हरी टोपी।
मोमी की मौत 20 मई 1965 को PIA फ्लाइट PK-705 (धहरान से काहिरा) काहिरा एयरपोर्ट पर क्रैश में हुई। इसमें 119 लोगों की मौत भी हुई। History of PIA वेबसाइट और Dawn न्यूजपेपर (उमर कुरैशी का लेख) में उनकी तस्वीर और कहानी दर्ज है। वे PIA का 'चेहरा' थीं।
Fact Check में वायरल हवा धुंआ-धुंआ

वायरल फोटो 1950 के दशक की है, रवींद्र के समय (जन्म 1952) से बहुत पहले। यह अमानत की नहीं हो सकती। क्योंकि, 1965 में मोमी की मौत हुई, तब रवींद्र मात्र 13 साल के थे। सोशल मीडिया पर फैलाने वाले अक्सर पुरानी तस्वीरों को गलत तरीके से जोड़ देते हैं। गूगल लेंस या रिवर्स इमेज सर्च से यह आसानी से पकड़ा जा सकता है।

वायरल क्लेम्स से सावधान रहें। रवींद्र कौशिक जैसे नायकों की कहानी सम्मान की हकदार है, लेकिन फैक्ट्स के साथ। उनकी अमानत और बेटे की जिंदगी आज भी रहस्य बनी हुई है। कोई फोटो, कोई अपडेट नहीं।

Fact Check
दावा
वायरल महिला की फोटो भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक की 'पत्नी' की है।
नतीजा
दावे झूठे। वायरल महिला की फोटो भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक की 'पत्नी' नहीं है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की मशहूर एयर होस्टेस थीं।
Rating
-
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट













Click it and Unblock the Notifications