Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- MI vs KKR

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी। मुंबई के लिए यह मैच काफी अहम है। पिछले 12 सालों से मुंबई की टीम आईपीएल का अपना पहला मैच जीतने में सफल नहीं हो सकी है।

कितने बजे होगा टॉस? (Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 29 March)

वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7:00 बजे टॉस होगा। इस मैदान पर टॉस की भूमिका बेहद अहम होती है। ओस के प्रभाव को देखते हुए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। मैच की पहली गेंद रात 7:30 बजे फेंकी जाएगी। वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की स्वर्ग रही है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (भारत बनाम इंग्लैंड) में यहां 499 रन बने थे।

Aaj Ke Match 1

मुंबई की टीम में कई मैच विनर

छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां रनों का अंबार लगना तय है। गेंदबाजों के लिए यहां मदद न के बराबर है। जो टीम डेथ ओवर्स में कम रन लुटाएगी, जीत उसी की होगी। रोहित शर्मा, सूर्या, हार्दिक और बुमराह जैसे टी20 वर्ल्ड कप विजेताओं से सजी मुंबई की टीम बेहद संतुलित है। हालांकि, मिचेल सेंटनर और विल जैक्स की कमी उन्हें खल सकती है। उनकी जगह ट्रेंट बोल्ट और शेरफेन रदरफोर्ड पर नजरें होंगी।

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल

हर्षित राणा और आकाश दीप के बाहर होने से केकेआर को बड़ा झटका लगा है। यह टीम अभी चोटों से जूझ रही है। उनकी सबसे बड़ी ताकत ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन हैं, जिन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा गया है। रचिन रवींद्र और फिन एलन की कीवी जोड़ी भी टीम को मजबूती देगी। मुंबई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शाम को मैच के समय तापमान गिरकर 27 डिग्री तक आ जाएगा, लेकिन उमस बरकरार रहेगी। राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+