Strait of Hormuz संकट के बीच PM मोदी का बड़ा दांव: ‘E20’ से घटेगा तेल आयात, किसानों की कमाई भी बढ़ेगी!
PM Narendra Modi on Strait of Hormuz: मध्य पूर्व में जारी तनाव और तेल आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच ने एक बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कहा कि देश की एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति ने भारत को कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने में बड़ी राहत दी है। नोएडा के जेवर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान उन्होंने इस नीति को भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए गेमचेंजर बताया।
"एथेनॉल नहीं होता तो और बढ़ जाता आयात"
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का खास तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अगर एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम नहीं होता, तो भारत को करीब 4.5 करोड़ बैरल कच्चा तेल और आयात करना पड़ता। इसका सीधा असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ता। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि किसानों के योगदान से देश ने बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बचाई है और यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।

🔹 क्या है E20 और क्यों है अहम?
भारत सरकार का एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर आधारित है, जिससे कच्चे तेल की खपत कम होती है। पिछले साल भारत ने 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण यानी E20 का लक्ष्य तय समय से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया। अब 1 अप्रैल से देशभर में तेल कंपनियों को E20 पेट्रोल सप्लाई करना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने 2030 तक इस मिश्रण को 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य भी तय किया है।
🔹 10 साल में ₹1.36 लाख करोड़ की बचत
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने पिछले 10 वर्षों में करीब ₹1.36 लाख करोड़ की विदेशी मुद्रा बचाई है। यह न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि इससे कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है।
🔹 मध्य पूर्व संकट का असर और भारत की रणनीति
पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। भारत अपनी जरूरत का 40 प्रतिशत से ज्यादा तेल इसी क्षेत्र से आयात करता है, ऐसे में यह संकट सीधे देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा है। मोदी ने कहा कि सरकार हर स्तर पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी न हो।
🔹 PM मोदी-'एकजुट रहकर संकट का सामना करें'
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे इस वैश्विक संकट के समय धैर्य और एकजुटता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भारत को 'विकसित भारत' बनाने के लिए ऐसे चुनौतियों का सामना मिलकर करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत पूरी ताकत के साथ इस स्थिति का सामना कर रहा है और देशहित सर्वोपरि रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications