Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 28 March 2026: पश्चिम एशिया में तनाव के असर के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से तेज गिरावट देखने को मिली है, हालांकि 28 मार्च को फिर हल्की तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,44,870 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह ₹1,44,720 पर ट्रेड कर रहा है।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना ₹1,900 टूटकर ₹1,47,800 पर आ गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव बना हुआ है, जहां हाजिर सोना करीब 4,416 डॉलर प्रति औंस पर है।

Gold Rate Today 28 March 2026

ईरान जंग का असर: 28 दिन में ₹16,000 तक सस्ता गोल्ड

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर साफ तौर पर सोना पर दिखा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना हाल ही में ₹3,263 गिरकर ₹1.43 लाख तक पहुंच गया। पिछले 28 दिनों में सोना करीब ₹16,155 तक सस्ता हुआ है।

Gold Rate In India: 28 मार्च 2026: देश के 20 शहरों में सोने का भाव

शहर गोल्ड रेट
🔹दिल्ली 24K - ₹1,44,870 | 22K - ₹1,32,810 | 18K - ₹1,01,880
🔹मुंबई 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹अहमदाबाद 24K - ₹1,44,770 | 22K - ₹1,32,710 | 18K - ₹1,01,800
🔹चेन्नई 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹कोलकाता 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹हैदराबाद 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹जयपुर 24K - ₹1,44,870 | 22K - ₹1,32,810 | 18K - ₹1,01,880
🔹भोपाल 24K - ₹1,44,770 | 22K - ₹1,32,710 | 18K - ₹1,01,800
🔹लखनऊ 24K - ₹1,44,870 | 22K - ₹1,32,810 | 18K - ₹1,01,880
🔹चंडीगढ़ 24K - ₹1,44,870 | 22K - ₹1,32,810 | 18K - ₹1,01,880
🔹पुणे 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹बेंगलुरु 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹नोएडा 24K - ₹1,44,870 | 22K - ₹1,32,810 | 18K - ₹1,01,880
🔹गुरुग्राम 24K - ₹1,44,870 | 22K - ₹1,32,810 | 18K - ₹1,01,880
🔹पटना 24K - ₹1,44,770 | 22K - ₹1,32,710 | 18K - ₹1,01,800
🔹इंदौर 24K - ₹1,44,770 | 22K - ₹1,32,710 | 18K - ₹1,01,800
🔹सूरत 24K - ₹1,44,770 | 22K - ₹1,32,710 | 18K - ₹1,01,800
🔹नागपुर 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹कोच्चि 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770
🔹भुवनेश्वर 24K - ₹1,44,720 | 22K - ₹1,32,660 | 18K - ₹1,01,770

चांदी में और बड़ा झटका (Silver Price Today)

चांदी की कीमतों में और ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक किलो चांदी ₹13,167 टूटकर ₹2.22 लाख रह गई, जबकि 25 मार्च को यह ₹2.35 लाख थी। अब 28 मार्च को इसका भाव करीब ₹2,39,900 प्रति किलो है।

ऑल टाइम हाई से ₹33,000 नीचे गोल्ड

साल की शुरुआत में सोना ₹1.33 लाख के स्तर पर था और 29 जनवरी 2026 को ₹1.76 लाख का रिकॉर्ड बना चुका था। लेकिन अब यह अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹33,000 नीचे आ चुका है।

वहीं चांदी जनवरी में ₹3.86 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जो अब गिरकर ₹2.22 लाख तक आ चुकी है। यानी सिर्फ 57 दिनों में करीब ₹1.64 लाख की गिरावट दर्ज की गई।

देश में सोने-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं-अंतरराष्ट्रीय बाजार (लंदन और न्यूयॉर्क), डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतें, मांग और सप्लाई, और इंपोर्ट ड्यूटी। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है, इसलिए ग्लोबल हलचल का असर सीधे घरेलू कीमतों पर दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+