Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?

IPS Success Love Story: आखिरकार इश्क को मिली मंजिल, यूपी के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी अब उस मुकाम तक पहुंचने वाली है, जिसका सपना हर चाहने वाले देखते हैं। हम यहां पर बात कर रहे हैं संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली साउथ की एसपी अंशिका वर्मा की, जिनकी रिंग सेरोमनी 26 मार्च को संपन्न हुई।

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें दोनों ही अफसरों की प्रेम कहानी लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दोनों की शादी 28 मार्च को राजस्थान के Barmer जिले में होगी।

IPS Success Love Story

इससे पहले 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत समारोह आयोजित होगा, जबकि 30 मार्च को Jodhpur के एक रिसोर्ट में भव्य रिसेप्शन होगा। शादी का फंक्शन थोड़ृा प्राइवेट रखा गया है, जिसमें दोनों के परिवार वाले, दोस्त, रिश्तेदार शामिल होंगे।

Sambhal Sp Krishna Kumar Bishnoi : कौन हैं आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई?

कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं। वे छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी पढ़ाई का सफ़र गांव के एक प्राइमरी स्कूल से शुरू हुआ। कृष्ण ने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद बिश्नोई ने दिल्ली के सेंट मैरी कॉलेज, सेंट स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया।

बाद में, उन्होंने फ्रांस सरकार की स्कॉलरशिप पर पेरिस स्कूल ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर्स से इंटरनेशनल सिक्योरिटी में मास्टर डिग्री हासिल की। ​​उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) के ट्रेड सेंटर में कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया, जहां उन्हें सालाना 30 लाख रुपये का पैकेज मिला था। बाद में वो अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बने।

Sp Anshika Verma:कौन हैं एसपी अंशिका वर्मा?

अंशिका वर्मा यूपी कैडर की 2021 बैच की एक युवा और तेज-तर्रार IPS अधिकारी हैं जो कि इन दिनों बरेली में एसपी (साउथ) के पद पर तैनात हैं। उन्हें बिना कोचिंग के यूपीएससी (UPSC) क्रैक करने और लेडी सिंघम के रूप में जाना जाता है। मूलरूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली अंशिका शुरू से ही काफी मेधावी रही हैं। अंशिका वर्मा ने नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अपने दूसरे प्रयास में 136वीं रैंक हासिल की थी। बरेली से पहले वो गोरखपुर में एएसपी थीं।

IPS Success Love Story Hindi:कहां से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी?

दोनों आईपीएस अधिकारियों की लव स्टोरी यूपी के गोरखपुर से शुरू हुई थी, साल 2023 में केके बिश्नोई एसपी सिटी की सेवा दे रहे थे ,वहीं वो अंशिका वर्मा से पहली बार मिले थे, पहली नजर में ही कृष्ण कुमार बिश्नोई को अंशिका पसंद आ गई थीं और फिर दोनों में दोस्ती हुई जो जल्द ही प्रेम में बदल गई और अब ये पति-पत्नी बनने को तैयार हैं।

यह पढ़ें: IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?
यह पढ़ें: IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?
यह पढ़ें: Julie Matuknath Love Story: मेंटल अस्पताल में है मटुकनाथ वाली जूली? वायरल तस्वीर देखकर लव गुरु पर भड़के लोग
यह पढ़ें: Julie Matuknath Love Story: मेंटल अस्पताल में है मटुकनाथ वाली जूली? वायरल तस्वीर देखकर लव गुरु पर भड़के लोग
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+