Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 29 March: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- MI vs KKR
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 29 March: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मेजबानी करेगी। मुंबई के लिए यह मैच केवल दो अंकों की लड़ाई नहीं, बल्कि इतिहास बदलने का मौका है। साल 2013 के बाद से मुंबई ने अपना पहला मैच नहीं जीता है। आज हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इस 13 साल पुराने सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।
धमाकेदार आगाज करना चाहेगी मुंबई (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 29 March)
पिछला सीजन तीसरे स्थान पर खत्म करने वाली मुंबई इस बार सबसे कम प्रभावित और सबसे संतुलित टीम नजर आ रही है। रोहित शर्मा की फिटनेस और सूर्या-हार्दिक-बुमराह की तिकड़ी किसी भी विपक्षी टीम के लिए काल साबित हो सकती है। पिछले साल क्वालीफायर-2 में श्रेयस अय्यर की एक करिश्माई पारी ने मुंबई का छठा खिताब जीतने का सपना तोड़ा था, जिसका बदला लेने के लिए टीम बेताब होगी।

केकेआर के कई खिलाड़ी चोटिल
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनका गेंदबाजी विभाग है। मुख्य गेंदबाज हर्षित राणा की चोट ने टीम को मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि नवदीप सैनी और वैभव अरोड़ा टीम में हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी हालिया निरंतरता चिंता का विषय रही है। केकेआर की पूरी उम्मीदें उनके बल्लेबाजी क्रम और 25 करोड़ के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पर टिकी होंगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (Playing XI)
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडेय, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।












Click it and Unblock the Notifications