बुरी खबर: 5 महीने में रेलवे से दूर हुए 15 करोड़ यात्री

नयी दिल्ली। रेलवे पिछले कई सालों से घाटे में चल रही है। उसपर खर्च का बोझ बढ़ता जा रहा है तो आमदनी जस की तस है। रेलवे द्वारा यात्री किराया न बढ़ाए जाने के बावजूद भी रेल से सफर करने वाले लोगों की तादात में भारी कमी हुई है।

ट्रेन में सफर करने से पहले जरुर जान लें ये खास बात

 indian railway

जी हां रेलवे ने पिछले पांच महीनों में 15 करोड़ यात्रियों को खोया है। हर माह यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस वित्त वर्ष के पिछले पांच महीने में रेलवे में सफर करने वालो की संख्या में 15 करोड़ यात्रियों की कमी आई है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यह मुद्दा 15 सितंबर को रेलवे के जनरल मेनेजर्स की बैठक में उठाया गया था। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के मुताबिक ट्रेने भरी रहती है, किसी भी ट्रेन में आसानी से टिकट नहीं मिलती, लेकिन कहा जा रहा है कि रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। ऐसे में मनोह सिन्हा ने आकंड़ों की गड़बड़ी की आशंका जताई है।

जबकि रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2015 के अप्रैल से अगस्त महीने के बीच 3,575 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 4.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। आपको बता दें कि ये लगातार दूसरी बार है जब रेलवे में यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+