पीएम मोदी ने जन्मदिन पर ट्विटर यूजर्स को चौंकाया, बधाई पर दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी अपने जन्मदिन को परंपरागत तरीके से कभी नहीं मनाया। इस बार भी हमेशा की तरह उनका ये दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों में बीता। इस बार अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी गुजरात में थे।
नई दिल्ली। 17 सितंबर को जब लोगों ने ट्विटर लॉग इन किया तो उन्हें बर्थडे सरप्राइज देखने को मिला। इस दिन उन यूजर्स का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था। ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूजर्स ने उनके जन्मदिन पर जमकर बधाई दी। ट्विटर यूजर्स की ओर से दिए गए बधाई संदेश को ट्विटर ने अपनी टाइम लाइन पर खास अंदाज में पेश किया। पीएम मोदी को आम और खास सभी लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी थी। इसमें खास बात ये है कि खुद पीएम मोदी ने भी उन ट्वीट का जवाब दिया। पीएम के जवाब से यूजर्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पीएम मोदी ने जन्मदिन पर बधाई देने वालों को दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी अपने जन्मदिन को परंपरागत तरीके से कभी नहीं मनाया। इस बार भी हमेशा की तरह उनका ये दिन भी विभिन्न कार्यक्रमों में बीता। इस बार अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी गुजरात में थे, जहां उन्होंने सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी भारतीय एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। पीएम मोदी ने अर्जन सिंह के परिवार को सांत्वना दी।
Recommended Video

इसके बाद पीएम मोदी देर रात ट्विटर पर उनके लिए आए बधाई संदेशों का जवाब देने में जुट गए। उन्हें दिनभर में कई यूजर्स ने बधाई संदेश भेजे थे। इनमें राष्ट्रीय नेता, विदेशी गणमान्य व्यक्ति और आम लोग शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को ट्विटर पर पूरी गर्मजोशी से जवाब दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से आम और खास सभी को बधाई संदेश पर जवाब ये उनके लिए बेहद खास रहा। एक नजर ऐसे ही कुछ ट्वीट्स पर...












Click it and Unblock the Notifications