Nitin Nabin salary: नितिन नबीन बने कार्यकारी अध्यक्ष, जानें BJP कितनी सैलरी देगी और मिलेंगी कौन सी सुविधाएं?
Nitin Nabin salary: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार अब और लंबा होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार के मंत्री और तेज-तर्रार नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह तत्काल प्रभाव से जेपी नड्डा की जगह लेंगे और नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। हालांकि, इस नियुक्ति के बाद से ही उनको मिलने वाले वेतन और भत्तों के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया जा रहा है।
लोगों के मन में सवाल है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सैलरी मिलती है या नहीं और नितिन नबीन को किन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष या कोई भी और ओहदा सरकारी पद नहीं है। इसलिए सरकार की तरफ से उन्हें न तो कोई सैलरी मिलेगी और न ही किसी और तरह का भत्ता।

Nitin Nabin salary: क्या भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकारी वेतन मिलता है?
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद न तो संवैधानिक है और न ही सरकारी। इसी वजह से इस पद पर नियुक्त व्यक्ति को भारत सरकार की ओर से कोई नियमित वेतन नहीं दिया जाता है। यह पद पार्टी संगठन से जुड़ा है। इस पद से जुड़ा खर्च सरकार नहीं बल्कि पार्टी खुद वहन करती है।
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, तमाम कोशिशों के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं ढूंढ पाई BJP?
BJP Working President Salary: क्या बीजेपी की ओर से अध्यक्ष को वेतन मिलता है?
भाजपा की ओर से कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के मानदेय को लेकर आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पार्टी की ओर से अपने अध्यक्ष को हर महीने लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये तक का मानदेय देती है। यह राशि पार्टी के आंतरिक फंड से दी जाती है। इसका कोई आधिकारिक डिटेल पार्टी की तरफ से उपलब्ध नहीं कराया गया है।
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष को और कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
- सुविधाओं के मामले में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री से कम नहीं होता है। नितिन नबीन को भी दिल्ली में आधिकारिक आवास, कार्यालय और सहयोगी स्टाफ की सुविधा मिलेगी। इस टीम में निजी सचिव, राजनीतिक सलाहकार, मीडिया टीम और सोशल मीडिया मैनेजर शामिल होते हैं।
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin: क्यों नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? मोदी-शाह का दांव, वजह जान चौंक जाएंगे
- पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को Z कैटेगरी सुरक्षा प्राप्त है। नितिन नबीन की सुरक्षा व्यवस्था का फैसला भी गृह मंत्रालय करेगी। हाई प्रोफाइल पद देखते हुए उनकी सुरक्षा का स्तर बढ़ाया जा सकता है।
- पार्टी से जुड़े सभी कार्यक्रमों और यात्राओं का खर्च पार्टी फंड से दिया जाता है। इसमें हवाई यात्रा, सड़क मार्ग से सफर, ड्राइवर और लग्जरी वाहन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं।
Nitin Nabin को मंत्री पद पर बने रहने का क्या होगा?
नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं। यदि वे मंत्री पद पर बने रहते हुए कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभाते हैं, तो उन्हें मंत्री पद से जुड़ी सभी सरकारी सुविधाएं और भत्ते अलग से मिलते रहेंगे। यानी संगठनात्मक जिम्मेदारी और सरकारी पद दोनों के लाभ उन्हें साथ-साथ मिल सकते हैं। अगर वह मंत्री पद छोड़ते हैं, तो बतौर विधायक मिलने वाले वेतन और भत्ते मिलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Nitin Nabin Wife: 12वीं पास BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 5 बार के MLA, पत्नी SBI में-कितने बच्चे?
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Udhayanidhi Stalin Net Worth: चेपॉक से चुनावी मैदान में उदयनिधि स्टालिन, कितनी है तमिलनाडु के डिप्टी CM की संप -
Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
TN Election 2026: PMK ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, किन-किन मुद्दों पर रहेगा फोकस? नशे पर एक्शन का ऐलान -
'Goa में AAP को मौका दें, 1 महीने में बिजली FREE कर देंगे', Arvind Kejriwal का तगड़ा वादा -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक को रद्द करने की मांग -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos












Click it and Unblock the Notifications