आजम खान का दावा, अगर 3 लाख वोटों से ना जीता तो समझना चुनाव में धांधली हुई है
आजम खान ने ईवीएम से छेड़छाड़ के मामले को अपनी जीत से जोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
नई दिल्ली। एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने के बाद देश की सियासत में एक बार फिर ईवीएम को लेकर घमासान छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर यूपी और बिहार के कुछ इलाकों में गाड़ियों में ईवीएम मिलने की खबरों को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग को ही निशान पर ले लिया है। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि सभी ईवीएम तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर एकदम सुरक्षित हैं और ईवीएम बदले जाने की खबरें केवल अफवाह हैं। अब ईवीएम के इस विवाद में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी की रामपुर लोकसभा सीट (Rampur Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार आजम खान भी कूद गए हैं। आजम खान (Azam Khan) ने ईवीएम मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

क्या कहा आजम खान ने?
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने ईवीएम के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अगर मैं अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर में तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से नहीं जीतता हूं तो इसका मतलब है कि पूरे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं हुए हैं।' गौरतलब है कि आजम खान का बयान ऐसे समय पर आया है, जब विपक्ष लगातार ईवीएम से छेड़छाड़ के मुद्दे को लेकर सवाल उठा रहा है। बुधवार को चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों की उस मांग को भी ठुकरा दिया, जिसमें मांग की गई थी कि ईवीएम से वीवीपैट पर्चियों का मिलान मतगणना शुरू करने से पहले किया जाए, ना कि मतगणना के बाद। विपक्ष के 22 दलों ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलकर यह मांग की थी।

सोशल मीडिया पर चलीं ईवीएम मिलने की खबरें
आपको बता दें कि ईवीएम के मुद्दे को लेकर चल रहा विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गाड़ियों में ईवीएम से भरी गाड़ियां मिलने की खबरें आईं। सबसे पहले सोशल मीडिया पर बिहार में एक गाड़ी में ईवीएम दिखने की खबर फैली। इस मामले की तस्वीरों को बिहार के सीएम लालू प्रसाद यादव और आरजेडी ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया। तस्वीरों को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया, 'अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास मंडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फिराम में थी, उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे, जिनके पास कोई जबाब नही है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल?? सभी साथी सतर्क रहें। ये भाजपाई गुंडे ठग कुछ भी कर सकते हैं।'

गाजीपुर में धरने पर बैठे अफजाल अंसारी
इसके कुछ समय बाद यूपी के गाजीपुर में ईवीएम बदले जाने की खबरों को लेकर हड़कंप मच गया। गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे महागठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अफजाल अंसारी ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी अफजाल अंसारी की तीखी झड़प हुई। अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हें अब जिले के प्रशासन पर भरोसा नहीं है और वो खुद ईवीएम की निगरानी करेंगे। इसके बाद अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

विपक्ष हार के बहाने तलाश रहा: पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे ईवीएम के मुद्दे को अनावश्यक विवाद बताते हुए इसपर चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने एनडीए की डिनर बैठक में कहा, 'एग्जिट पोल के अनुमान को ईवीएम में गड़बड़ी से जोड़ना गलत है। विपक्ष अपनी तय हार की हताशा में बहाने के रूप में ईवीएम पर सवाल उठा रहा है। इस चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है और विपक्ष को भी इसकी झलक दिख चुकी है। एग्जिट पोल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि देश की जनता एनडीए के साथ है। ऐसी हालत में हताश विपक्ष हार के बहाने तलाश रहा है। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब विपक्ष ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। विधानसभा चुनाव में जब विपक्ष की हार होती है तो ईवीएम निशाने पर आ जाती है और जीत के बाद यही दल चुप्पी साध लेते हैं।'
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications