Kuldeep Singh Sengar Bail: उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक को हाई कोर्ट से बेल, माननी होंगी ये शर्तें
Kuldeep Singh Sengar Bail: रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राहत मिली है। हाई कोर्ट ने कठोर शर्तों के साथ बेल दे दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यह निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली अपील पर अंतिम निर्णय आने तक जमानत प्रभावी रहेगी। इसके अलावा, सेंगर के लिए कोर्ट की निर्धारित शर्तों का पालन करना भी जरूरी होगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत के साथ कई सख्त शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कुलदीप सिंह सेंगर पीड़िता के पांच किलोमीटर के दायरे में नहीं आएंगे। जमानत अवधि के दौरान उन्हें दिल्ली में ही रहना होगा। इसके अलावा, उन्हें हर सोमवार संबंधित पुलिस थाने में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

Kuldeep Singh Sengar Bail: कठोर शर्तों के साथ जमानत
- दिल्ली हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या भय का सामना नहीं करना पड़े। सेंगर किसी भी तरह से उनके साथ संपर्क बनाने की कोशिश नहीं करेंगे।
- सेंगर को अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा कराने का आदेश दिया गया है। हाई कोर्ट ने साफ किया है कि किसी भी शर्त के उल्लंघन की स्थिति में जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
- पूर्व विधायक को 15 लाख रुपये का बेल बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, उन्हें दिल्ली छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
Kuldeep Singh Sengar को 2019 में मिली थी सजा
बता दें कि उन्नाव रेप केस में 2019 में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था, जिसे पीड़िता को मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया था।
उन्नाव रेप केस 2017 का मामला है। मीडिया और देश भर में इस रेप केस को लेकर भारी आक्रोश हुआ था। एक नाबालिग लड़की ने तत्कालीन भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर बलात्कार का आरोप लगाया था। न्याय न मिलने से आहत होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश भी की थी। पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाद में एक सड़क हादसे में पीड़िता की चाची और वकील की जान चली गई थी। इस हादसे में पीड़िता गंभीर रूप से घायल भी हुई थी। इन सभी घटनाओं पर राजनीतिक बवाल हुआ था। आखिरकार बीजेपी ने भी सेंगर को निष्कासित किया था।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications