2002 में मोदी के लिए छोड़ी थी सीट, अब बनेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री!
नई दिल्ली। गुजरात में लगातार छठी बार भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे की तलाश तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के रूप में कई नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमे कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई आर वाला का नाम भी सबसे आगे हैं। वाजूभाई के नाम को लेकर काफी चर्चा है और माना जा रहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम सबसे आगे चल रहा है। आपको बता दें कि गुजरात में भाजपा को 182 में से 99 सीटों पर जीत मिली है, ऐसे में एक बार फिर से भाजपा यहां सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि वाजूभाई वाला गुजरात विधानसभा के पूर्व स्पीकर हैं, लेकिन जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें तो 2014 में वाजूभाई को प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया था। माना जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी और वाजूभाई एक दूसरे के काफी करीबी हैं। दोनों उस वक्त करीब आए थे जब राजकोट में 2002 में वाजूभाई ने उपचुनाव में नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट खाली कर दी थी, जिसके बाद नरेंद्र मोदी गुजरात विधानसभा के सदस्य बने थे। भाजपा ने 2001 में केशुभाई पटेल की जगह नरेंद्र मोदी को यहां का मुख्यमंत्री बनाया था।
वाजूभाई वाला 2012 से 2014 के बीच गुजरात विधानसभा के स्पीकर रहे, इसके अलावा वह गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, उन्होंने कई अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी। वाजूभाई ने वित्त मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का जिम्मा 1997 से 2012 तक संभाला। वह गुजरात विधानसभा में राजकोट की सीट से कई बार चुनाव जीतकर पहुंचे थे। ऐसे में गुजरात की राजनीति में इतना लंबा अनुभव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साथ उनकी करीबी उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़ें- क्या है गुजरात के विकास की हकीकत और क्यों कांग्रेस को 2 दशक बाद भी नहीं मिली सत्ता
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications