जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब
T20 World Cup Trophy News: भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार जीत के बाद देश भर में उत्साह का माहौल है। लेकिन इस बीच एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। पूर्व क्रिकेटर और राजनेता कीर्ति आजाद ने कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह द्वारा नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित हनुमान मंदिर में ट्रॉफी ले जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है।
जीत के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना (T20 World Cup Trophy News)
आज़ाद ने इसे 'धार्मिक विजय जुलूस' करार देते हुए टीम इंडिया की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाए हैं। न्यूज़ीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने के ठीक बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को जय शाह के साथ स्टेडियम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते देखा गया। उनके हाथों में विश्व कप की ट्रॉफी थी। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर फैंस इस बात की तारीफ कर रहे थे कि खिलाड़ियों ने शराब या शैम्पेन के बजाय मंदिर जाकर जीत का जश्न मनाया, वहीं कीर्ति आजाद ने इसे शर्मनाक बताया।

कीर्ति आजाद ने उठाया सवाल
1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा कि 1983 में जब हमने कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी शामिल थे। हमने ट्रॉफी को अपनी मातृभूमि भारत को समर्पित किया था। इस ट्रॉफी को किसी एक धार्मिक स्थल पर क्यों घसीटा जा रहा है?
सिराज और संजू का ज़िक्र कर दागे सवाल
आजाद ने टीम के अन्य खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या यह जीत केवल सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार की है? उन्होंने लिखा कि मोहम्मद सिराज ने कभी इसे मस्जिद में नहीं दिखाया। संजू सैमसन (जो मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे) ने इसे कभी चर्च में नहीं ले गए। यह ट्रॉफी 140 करोड़ भारतीयों की है, न कि किसी एक धर्म की जीत का लैप है। इसे मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे क्यों नहीं ले जाया गया?
ईशान का फूटा गुस्सा
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान जब ईशान किशन से पूर्व क्रिकेटर और राजनेता कीर्ती आजाद को लेकर सवाल किया गया तो ईशान किशन नाराज हो गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ऐसे उट-पटांग और बेवजह के सवाल पूछने से बचना चाहिए। ईशान ने साफ कहा कि वह यहां लोगों के प्यार और समर्थन का धन्यवाद देने आए हैं, किसी विवाद पर टिप्पणी करने नहीं।












Click it and Unblock the Notifications