IndiGo Crisis: यह हमारे रिकॉर्ड पर दाग है! इंडिगो फ्लाइट फेल होने पर ऐसा क्यों बोले चेयरमैन विक्रम मेहता?
IndiGo Flight Crisis Update: पिछले एक हफ्ते से लगातार चल रहे इंडिगो के फ्लाइट संकट ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन के संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों में गुस्सा बढ़ता गया, सोशल मीडिया शिकायतों से भर गया और एयरलाइन की छवि को भी बड़ा झटका लगा।
इन सबके बीच इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा घटनाक्रम कंपनी के बेदाग रिकॉर्ड पर "एक बड़ा दाग" है और एयरलाइन अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से माफी मांगती है।

इंडिगो चेयरमैन ने क्या कहा?
इंडिगो की X हैंडल पर जारी एक आधिकारिक वीडियो संदेश में मेहता ने कहा कि पिछले हफ्ते की घटनाएं ऐसी थीं, जिनसे यात्रियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्वीकार किया- "हजारों यात्री फंसे, कई लोग परिवार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम, बिज़नेस मीटिंग, मेडिकल अपॉइंटमेंट और इंटरनेशनल कनेक्शन तक मिस कर बैठे। हमें पता है कि यह कितनी परेशानी पैदा करने वाला था। हमने यात्रियों को निराश किया है।"
मेहता ने कहा कि स्थिति को सामान्य करने के लिए मैनेजमेंट और ऑपरेशनल टीमें लगातार काम कर रही थीं और इसी वजह से उन्होंने थोड़ी देर से बयान दिया, ताकि वे पहले हालात को स्थिर कर सकें और फिर जनता से बात कर सकें।
बोर्ड करेगा हर स्तर की जांच
चेयरमैन ने अपने संदेश में बताया कि इंडिगो बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है-कंपनी इस पूरे संकट की गहन पड़ताल करेगी। इसके लिए एयरलाइन बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद लेगी, जो प्रबंधन के साथ मिलकर इस बात का पता लगाएंगे कि गड़बड़ी किस वजह से इतनी बढ़ी, और आगे ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए क्या कदम जरूरी हैं। मेहता ने कहा कि यह घटनाएं हमारी रिकॉर्ड पर दाग हैं। हम जड़ तक जाएंगे और सुधारात्मक कदम ज़रूर उठाएंगे।
क्या हैं ताजा हालात?
मेहता ने बताया कि इंडिगो ने अपनी ऑपरेशनल स्थिति काफी हद तक सुधार ली है और 10 दिसंबर को कुल 1,900 फ्लाइटें ऑपरेट की गईं। एयरलाइन ने फिर से 138 सभी डेस्टिनेशनों को कवर किया। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) धीरे-धीरे फिर सामान्य स्थिति में लौट रही है। उन्होंने इस दावे को खारिज किया कि कंपनी ने जानबूझकर फ्लाइट संकट पैदा किया या किसी नीति को प्रभावित करने की कोशिश की।
मेहता ने सीधा जवाब दिया इंडिगो ने जुलाई और नवंबर में लागू हुए नए नियमों का 100% पालन किया है। हमने कभी भी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया।
तो फिर संकट हुआ क्यों? चेयरमैन ने बताई छह बड़ी वजहें
मेहता ने इस अभूतपूर्व फ्लाइट व्यवधान के पीछे कई आंतरिक और बाहरी कारण गिनाए।मेहता ने इस अभूतपूर्व फ्लाइट व्यवधान के पीछे कई आंतरिक और बाहरी कारण गिनाए:
- माइनर टेक्निकल गड़बड़ियां
- सर्दियों की शुरुआत के साथ शेड्यूल में भारी बदलाव
- लगातार खराब मौसम
- एयर ट्रैफिक कंजेशन में तेज़ी
- अपडेटेड क्रू रोस्टरिंग नियमों का असर
- सीमित बफर उपलब्धता, जिससे एक गड़बड़ी का असर पूरी चेन पर पड़ा
उन्होंने कहा कि ये कारण "बहाना नहीं हैं"-और यही वजह है कि बोर्ड मीटिंग की गई और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप गठित किया गया।।
DGCA एक्शन: 10% शेड्यूल कट और 220 फ्लाइटें रद्द
संकट के नौवें दिन भी इंडिगो को भारी परिचालन व्यवधान का सामना करना पड़ा। बुधवार को एयरलाइन को लगभग 220 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जबकि DGCA ने डोमेस्टिक विंटर शेड्यूल में 10% कटौती का आदेश जारी कर दिया। इससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं तथा एयरलाइन पर दबाव भी गहरा हुआ।
इस पूरे संकट का वित्तीय असर भी साफ दिखाई देने लगा है। इंडिगो ने अपने क्षमता (Capacity) अनुमान को घटाकर हाई सिंगल से अर्ली डबल डिजिट कर दिया है, जबकि पहले यह हाई टीन्स था। वहीं, Passenger Unit Revenue में भी मिड-सिंगल डिजिट गिरावट का अनुमान जताया गया है, जिससे कंपनी की तिमाही आय पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।
क्या संकट खत्म होने के करीब है?
पिछले एक हफ्ते से जारी इंडिगो की मुश्किलें भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए भी चेतावनी की तरह देखी जा रही थीं। लेकिन चेयरमैन के बयान, गहन जांच के ऐलान, और ऑपरेशनल सुधारों के बाद माना जा रहा है कि एयरलाइन आने वाले दिनों में फिर सामान्य गति पकड़ लेगी। यात्रियों को फिलहाल थोड़ी राहत मिल रही है-और इंडिगो के लिए अब सबसे बड़ा लक्ष्य है अपनी छवि और भरोसे को एक बार फिर मजबूत करना।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications