Vaibhav Sooryavanshi का धमाका, 15 गेंद में 5 छक्के और रच दिया इतिहास, 15 साल के बच्चे ने उड़ाए CSK के होश

RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को आज अपना नया ग्लोबल सुपरस्टार मिल गया है। राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ वो कर दिखाया, जो दिग्गज बल्लेबाज भी सपने में देखते हैं। मात्र 15 साल के इस बच्चे ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर इतिहास रच दिया। इस पारी की बदौलत रॉयल्स ने 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

चेन्नई के 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव ने ऐसी शुरुआत दिलाई कि विपक्षी गेंदबाजों की हालत खराब हो गई। वैभव ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 325.00 का रहा, जो यह बताने के लिए काफी है कि उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजी आक्रमण को किस कदर तहस-नहस किया।

RR vs CSK

दूसरे छोर पर खड़े अनुभवी यशस्वी जायसवाल एक दर्शक की तरह वैभव की बल्लेबाजी देख रहे थे। पावरप्ले के खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर 75-0 हो गया था, जिसमें अकेले वैभव का योगदान 50 से ज्यादा रनों का था, वह 17 गेंदों में 52 रन बनाकर चलते बने।

वैभव ने अपनी इस पारी से यह साबित कर दिया कि उन्हें आईपीएल नीलामी में भारी-भरकम राशि क्यों मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, उन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा किया था, वैभव ने पिछले साल 17 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी, यह रिकॉर्ड आज टूट गया।

राजस्थान की रिकॉर्ड जीत, चेन्नई की ऐतिहासिक हार

गेंदों के लिहाज से राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। राजस्थान ने 47 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, चेन्नई के लिए यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे करारी हार रही। इससे पहले पिछले साल चेपॉक में केकेआर के खिलाफ 59 गेंदें शेष रहते मिली हार ही इससे बड़ी थी।

राजस्थान चेन्नई के सामने शेर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में अब राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस (21 जीत) के बाद अब राजस्थान रॉयल्स (16 जीत) और पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में आरसीबी (13) और दिल्ली कैपिटल्स (12) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+