फैक्ट चैक: क्या कांग्रेस समर्थकों ने बीजेपी के झंडे का अपमान किया?
सोशल मीडिया पर कई बीजेपी समर्थक पेज दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस से जुड़े कुछ युवाओं ने बिजनौर में बीजेपी के झंडे का अपमान किया है.
वहीं, कांग्रेस का कहना है कि ये युवा सिर्फ़ झंडा लगाने का विरोध कर रहे थे.
https://twitter.com/shayarimran/status/1099602223359758337?s=12
क्या है इस वीडियो में?
इस वीडियो में कुछ युवक बीजेपी समर्थकों को उनकी पार्टी का झंडा लगाने पर खरी-खोटी सुनाते हुए दिख रहे हैं.
वीडियो में एक लड़का ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, "सरहद पर सैनिक शहीद हो रहे हैं और तुम अपने प्रचार में लगे हो."
इसके बाद झंडे लगाने का विरोध करने वाला लड़का एक उम्रदराज़ व्यक्ति के हाथ से बीजेपी का झंडा छीनकर उसे ज़मीन पर फेंक देता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर दक्षिणपंथी ग्रुप्स से लेकर कांग्रेस समर्थक ग्रुप्स में शेयर किया जा रहा है.
दक्षिणपंथी सोशल मीडिया पेज दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस समर्थक राष्ट्रवाद के नाम पर बीजेपी के झंडे का अपमान कर रहे हैं.
वहीं, कांग्रेस समर्थक पेज चलाने वालों ने बीजेपी पर शहीदों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है.
लेकिन सच क्या है?
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले में बीते शुक्रवार को बनाया गया था.
बीजेपी के झंडे के ज़मीन पर फेंकने वाले लड़के को स्थानीय पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.
बिजनौर के चांदपुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बीबीसी के साथ बातचीत में बताया है, "ये घटना शुक्रवार की है, उदय त्यागी और अर्पित ने बीजेपी की गतिविधियों में दखलअंदाज़ी करके गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है."
बीजेपी ने इसी महीने की शुरुआत में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है.
बिजनौर में बीजेपी विधायक कमलेश सैनी ने बीबीसी के साथ बातचीत में कहा है कि ये झंडे बीजेपी के "हमारा घर, भाजपा का घर", अभियान के तहत लगाए जा रहे थे.
सैनी कहती हैं, "ये लोग शांति से झंडे न लगाने के लिए कह सकते थे लेकिन इन्होंने हमारे शांतिपूर्ण अभियान में बवाल पैदा कर दिया और ये लोग कांग्रेस से जुड़े हुए थे."
क्या कहती है कांग्रेस?
वहीं, बिजनौर में बीजेपी के ज़िला उपाध्यक्ष विवेक करनवाल कहते हैं, "हमने उन्हें शांत करने की कोशिश की और बताया कि पुलवामा हमले को लेकर सभी लोग दुखी है. लेकिन इसके बाद भी ये लड़के बवाल करते रहे और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. उन्होंने बीजेपी के झंडे को भी फाड़ दिया."
जब हमने कांग्रेस से इस बारे में बात की तो उन्होंने न तो इस घटना से इनकार किया और न ही ये कहा कि ये लड़के पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं.
बिजनौर में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी मनीश त्यागी कहते हैं, "ये युवक कांग्रेस की छात्र शाखा (एनएसयूआई) से जुड़े हुए हैं."
उन्होंने कहा, "बीजेपी गुंडागर्दी और बेगुनाहों को जेल भेजने के लिए जानी जाती है. ये एक ऐसा ही मामला है. जो भी इनका विरोध करता है, उस पर देश-विरोधी होने का ठप्पा लगा जिया जाता है. गिरफ़्तार किए गए युवक एनएसयूआई से जुड़े हुए हैं. उन्होंने सिर्फ ये कहा कि जब सीमा पर जवान मर रहे हैं तो आप सीमा पर राजनीतिक प्रोपोगेंडा न करें. उन्होंने कोई झंडा नहीं फाड़ा है, बस ऐसी गतिविधियों को बंद करने की बात कही थी."
फैक्ट चैक की ये कहानियां भी पढ़ें:
क्या ये जगमगाती तस्वीर कुंभ की है?
पुलवामा हमले के बाद 'मारे गए' 36 चरमपंथी?
क्या सच में इलाज छोड़ लड़ने चल पड़ा घायल जवान
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications