Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट?
Vanshika Caste: टी20 विश्व कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। 'चाइनामैन' गेंदबाज के नाम से मशहूर कुलदीप 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। कुलदीप और वंशिका की फैमिली, दोस्त, रिश्तेदार इस वक्त मसूरी पहुंच चुके हैं।
अपनी छनछनाती गेंदों से बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त करने वाले कुलदीप की हमसफर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है, दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि वंशिका मूल रूप से यूपी के कानपुर शहर के श्याम नगर-लाल बंगला इलाके से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है और वो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं। वंशिका ने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में काम करती हैं।
Vanshika Caste: क्या है वंशिका की कास्ट?
वैसे तो ये शादी प्रेम पर आधारित है लेकिन नाम के हिसाब से वंशिका पंजाबी खत्री समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। चड्ढा सरनेम पंजाबी हिंदुओं और सिखों, दोनों में पाया जाता है, जिसमें रामगढ़िया सिख समुदाय भी शामिल है। ये जानकारी इंटरनेट पर आधारित है, वनइंडिया हिंदी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Kuldeep Yadav और Vanshika की प्रेम कहानी
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा का प्यार आज का नहीं बल्कि बचपन का है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कानपुर में पले-बढ़े हैं, दरअसल कुलदीप कानपुर के 'लाल बंगला' इलाके में और वंशिका 'श्याम नगर' में रहती थीं, दोनों का घर आना-जाना था, उनकी बचपन की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, अभी तक दोनों का प्यार दूरियों में सिमटा हुआ था जो कि अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
एक नजर Kuldeep Yadav के अब तक के सफर पर
- पूरा नाम: कुलदीप यादव
- जन्म: 14 दिसंबर 1994
- जन्म स्थान: कानपुर, उत्तर प्रदेश
- भूमिका: गेंदबाज
- बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज
- बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट-आर्म wrist spin (चाइनामैन)
कुलदीप यादव ने 25 मार्च 2017 को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पहली पारी में चार विकेट लिए थे। वे टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में ही चार विकेट लेने वाले देश के तीसरे गेंदबाज हैं।
Kuldeep Yadav: तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 300 से ज्यादा विकेट
- कुलदीप ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खेला।
- 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अपना पहला t20 अंतर्राष्ट्रीय खेला।
- कुलदीप तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट ले चुके हैं।
- कुलदीप घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हैं।
- वो इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
तीन आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा
- कुलदीप यादव भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। (चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप 2024, टी20 वर्ल्ड कप 2026)












Click it and Unblock the Notifications