ICC के हंटर से सलमान अली की निकली हेकड़ी, विवादित रन आउट के बाद सुनाई कड़ी सजा
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे दूसरे वनडे मैच में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने खेल की मर्यादा पर नई बहस छेड़ दी है। पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा जिस तरह से आउट हुए, उसने न केवल मैदान का माहौल गरमा दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच जंग शुरू कर दी है।
मैच के 39वें ओवर में जब सलमान अली आगा क्रीज पर थे, तब एक अजीबोगरीब स्थिति बनी। गेंद सीधे गेंदबाज मेंहदी हसन मिराज के पास गई। उस वक्त सलमान अपनी क्रीज से थोड़े बाहर थे। उन्होंने सिर्फ एक अच्छी भावना दिखाते हुए गेंदबाज की मदद करने के लिए गेंद उठाई और मिराज की तरफ बढ़ानी चाही। लेकिन मिराज ने खेल भावना दिखाने के बजाय इस मौके का फायदा उठाया और तुरंत गिल्लियां बिखेर कर रन-आउट की अपील कर दी।

मैदान पर भड़का गुस्सा और अंपायर का फैसला
नियमों के मुताबिक अंपायर ने सलमान को आउट दे दिया, लेकिन इस फैसले ने सलमान को पूरी तरह से हिला कर रख दिया। पवेलियन लौटते समय उनका गुस्सा साफ दिख रहा था। उन्होंने झल्लाहट में अपना हेलमेट और ग्लव्स जमीन पर दे मारे। सलमान का यह व्यवहार ICC के नियमों के खिलाफ था, इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई की गई।
ICC ने सुना दी सजा
ICC ने सलमान अली आगा को मैदान पर गलत बर्ताव करने का दोषी माना और उन्हें आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई। साथ ही उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। इस पूरी घटना पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रमीज राजा ने बांग्लादेशी टीम की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने साफ कहा कि अगर खिलाड़ी एक-दूसरे की मदद करने के बदले ऐसे आउट करेंगे, तो खेल से आपसी सम्मान खत्म हो जाएगा।
Crucial moment! Mehidy Hasan Miraz removes Salman Agha with a brilliant run-out. ⚡🏏#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/N0inKkZVwz
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 13, 2026
भले ही पाकिस्तान ने यह मैच अपने नाम कर लिया हो, लेकिन मेंहदी हसन मिराज के उस एक फैसले ने बांग्लादेशी टीम की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब चर्चा इस बात पर है कि क्या जीत के लिए खेल की गरिमा को दांव पर लगाना सही है?












Click it and Unblock the Notifications