US-Israel-Iran War:क्या ईरान के हमलों से घबरा गए Trump? दुनिया के 4 सबसे ताकतवर देशों से मांगी मदद

US-Israel-Iran War:मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनिया के प्रमुख देशों से एक अहम अपील की है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण को हर हाल में खुला और सुरक्षित रखा जाना चाहिए। ट्रंप के मुताबिक, इस जलमार्ग की सुरक्षा के लिए अमेरिका सहित अन्य देश भी युद्धपोत तैनात कर सकते हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय शिपिंग बाधित न हो।

दुनिया के 4 बड़े देशों को ट्रंप ने भेजा ये मैसेज

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए उम्मीद जताई कि China, France, Japan, South Korea और United Kingdom जैसे देश इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए अपने युद्धपोत भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से यह जलमार्ग इन देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

US-Israel-Iran War

ट्रंप ने दी चेतावनी

अपने संदेश में डोनाल्‍ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने Iran की सैन्य क्षमता का "100 प्रतिशत सफाया" कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भारी नुकसान के बावजूद ईरान छोटे स्तर के हमले कर सकता है, जिससे इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

'होर्मुज स्ट्रेट' बंद हुआ तो मचेगा वैश्विक संकट!

डोनाल्‍ड ट्रंप के अनुसार, ईरान अभी भी ड्रोन, समुद्री खदानों या कम दूरी की मिसाइलों जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर जलडमरूमध्य के आसपास हमले की कोशिश कर सकता है। ऐसे कदम वैश्विक शिपिंग और तेल आपूर्ति को बाधित कर सकते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी असर पड़ने की आशंका है।

ट्रंप बोले- ईरानी जहाजों और नौकाओं करेंगे हमला

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी सेना संभावित खतरों से निपटने के लिए तटरेखा के पास सैन्य अभियान जारी रख सकती है। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका तटीय क्षेत्रों में कार्रवाई करेगा और क्षेत्र में सक्रिय ईरानी नौकाओं या जहाजों को सीधे निशाना बनाया जा सकता है।

ट्रंप ने जोर देकर कहा, "हम जल्द ही Strait of Hormuz को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बनाएंगे।" उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिन देशों का व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति इस मार्ग पर निर्भर है, उन्हें इसकी सुरक्षा के लिए अपने नौसैनिक जहाज भेजने चाहिए।

क्‍यों इतना अहम है 'होर्मुज स्ट्रेट'?

दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में गिने जाने वाले Strait of Hormuz से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस जलमार्ग की सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+