ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान!
ODI World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम का कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है, लेकिन आने वाले दिनों में यह और भी बिजी हो सकता है। खबर है कि इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, आयरलैंड और श्रीलंका जैसे कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड्स ने बीसीसीआई (BCCI) से आगामी दौरों में वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने का विशेष अनुरोध किया है। यह पूरी कवायद 2027 में होने वाले आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर की जा रही है।
रोहित-कोहली हैं वनडे के स्टार (ODI World Cup 2027)
आमतौर पर टी20 फॉर्मेट को सबसे अधिक मुनाफे वाला माना जाता है, लेकिन भारतीय टीम के मामले में समीकरण थोड़े अलग हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी अब मुख्य रूप से वनडे फॉर्मेट में ही नजर आते हैं। विदेशी बोर्ड्स का मानना है कि इन दो सितारों की मौजूदगी के बिना कोई भी विदेशी दौरा व्यावसायिक रूप से उतना सफल नहीं हो सकता।

वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने पर जोर
यही कारण है कि वे टी20 के बजाय वनडे मैचों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। ताकि गेट मनी और ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू के जरिए अधिकतम कमाई की जा सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट आयरलैंड भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज आयोजित करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। यह सीरीज भारत के इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के दौरान गर्मियों में हो सकती है।
वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को पुख्ता करने का मौका
फिलहाल इस बात पर चर्चा जारी है कि ये मैच वनडे होंगे या टी20 और इनका आयोजन आयरलैंड में होगा या फिर इंग्लैंड के साउथेम्प्टन जैसे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर हो सकता है। विदेशी बोर्ड्स के लिए भारतीय टीम का दौरा एक फाइनेंशियल बूस्टर की तरह होता है।
भारतीय क्रिकेट की भारी फैन फॉलोइंग के कारण विज्ञापन और टिकटों की बिक्री से होने वाली आय अन्य टीमों के मुकाबले कहीं अधिक होती है। दूसरी ओर, बीसीसीआई के लिए यह 2027 वर्ल्ड कप से पहले अपनी कोर टीम को वनडे फॉर्मेट में अधिक से अधिक 'मैच प्रैक्टिस' देने का एक सुनहरा अवसर है।












Click it and Unblock the Notifications