कुलदीप यादव को वंशिका ने किया क्लीन बोल्ड, मसूरी में हुई दोनों की शादी, पहली तस्वीर और Video आया सामने

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा आज मसूरी की खूबसूरत वादियों के बीच हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। बेहद सादगी और भव्यता के साथ यह विवाह हुआ। जैसे ही इस नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर बाहर आई, प्रशंसकों का इंतजार खत्म हो गया।

​शादी की पहली झलक में कुलदीप यादव पारंपरिक परिधान में काफी जंच रहे हैं, वहीं वंशिका ने अपने ग्रेसफुल लुक से सबका ध्यान खींच लिया है। देवभूमि की ठंडी हवाओं और हसीन वादियों के बीच हुई इस शादी में कई क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया था, इसके फोटो और वीडियो सामने आए थे।

kuldeep yadav wedding

शादी में कई क्रिकेटर शामिल हुए, सबसे खास मौजूदगी युजवेंद्र चहल की रही, जो अपने जिगरी यार कुलदीप की हर रस्म में ढाल बनकर खड़े नजर आए। उनके अलावा यूपी क्रिकेट से कुलदीप के पुराने साथी और टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ शादी की खुशियों में शरीक हुए। साथ ही सुरेश रैना और अन्य कई क्रिकेटर भी इस शादी में पहुंचे।

कौन हैं कुलदीप की वाइफ वंशिका चड्ढा?

कुलदीप यादव की दुल्हनिया वंशिका कानपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं और LIC में काम करती हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई और उच्च शिक्षा कानपुर से ही पूरी की है। कुलदीप के साथ उनका रिश्ता काफी समय तक प्राइवेट ही रहा था।

कुलदीप और वंशिका काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं, पहले दोस्ती और बाद में प्यार वाली कहानी देखने को मिली। कुलदीप को वंशिका का हमेशा समर्थन रहा है। टी20 विश्व कप जीत के बाद अब उन्होंने शादी के साथ ख़ुशी को डबल कर दिया है।

कुलदीप यादव खेलेंगे आईपीएल

शादी के बाद कुलदीप यादव एक बार फिर से अपने क्रिकेटिंग कामों में लग जाएंगे। आईपीएल में वह व्यस्त रहने वाले हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। यह हो सकता है कि इस बार कुलदीप यादव का सपोर्ट करने के लिए वंशिका चड्ढा भी स्टैंड्स में मौजूद हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+