West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में CEO ऑफिस में सुरक्षा चुक पर ECI सख्त, कोलकाता पुलिस से मांगा जवाब
West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India - ECI) ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर राज्य में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
आयोग ने 24 नवंबर 2025 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय में हुई गंभीर सुरक्षा चूक को अत्यंत गंभीर माना है। जानिए क्या है पूरा मामला...

CEO कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को फटकार
ECI ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में 24 नवंबर को हुई घटना ने यह साबित कर दिया कि वहां की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। आयोग के अनुसार, यह चूक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त CEO, संयुक्त CEO, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारियों सहित पूरे स्टाफ की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। आयोग ने कहा कि इस घटना की व्यापक रिपोर्टिंग मीडिया में भी हुई है, जिससे यह मामला और गंभीर हो जाता है।
पुलिस को 48 घंटे में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिया है। चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे:
- CEO कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें
- उनके आवास पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं
- ऑफिस आते-जाते समय उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें
- ECI ने पुलिस से कहा है कि वे सभी संभव कदम उठाएँ ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
चुनाव आयोग ने की 48 घंटे में रिपोर्ट की मांग
पश्चिम बंगाल में इन दिनों Special Intensive Revision (SIR) की गतिविधियाँ चल रही हैं और आने वाले महीनों में चुनाव की तैयारियाँ भी तेज होंगी। ECI ने कहा है कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा का सही वर्गीकरण (security classification) किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरती जाए। आयोग ने अपने पत्र में स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस इस पत्र को प्राप्त करने के 48 घंटे के भीतर विस्तृत Action Taken Report (ATR) भेजे।
यह आदेश दिखाता है कि चुनाव आयोग इस मसले को लेकर अत्यधिक सख्त है और किसी भी तरह की सुरक्षा चूक को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के बीच कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। आगामी दिनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की पूरी संभावना है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications