'200% DK बनेंगे अगले CM', कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन पर सस्पेंस बरकरार, विधायक के दावे पर क्या बोले शिवकुमार?
DK Shivakumar: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग अब सिर्फ बंद कमरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि खुले तौर पर उठने लगी है। दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर लौटे कई विधायक दावा कर रहे हैं कि समय अब शिवकुमार के पक्ष में है।
इसी कड़ी में रमणगर के MLA इक़बाल हुसैन ने तो आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि शिवकुमार "200 फीसदी" कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, कांग्रेस हाई कमान अब भी चुप है और कह रहा है कि अंतिम फैसला वही करेगा। ऐसे में पार्टी के भीतर चल रही खींचतान, सत्ता साझेदारी की पुरानी चर्चाएं और कैबिनेट विस्तार की तैयारी-ये सब कर्नाटक की राजनीति को और रोमांचक बना रहे हैं।

हाई कमान लेगा अंतिम फैसला
मंगलवार को कई विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी हाई कमान करेगा। हुसैन ने PTI से कहा, "मैं अपने बयान पर कायम हूं... 200 फीसदी वे जल्द ही CM बनेंगे। फैसला हाई कमान करेगा।"
ये भी पढ़ें: Karnataka Congress Crisis: शिवकुमार खेमे के विधायकों का जत्था दिल्ली में डटा, BJP भी रख रही हालात पर नजर!
उन्होंने शिवकुमार की पहले कही बात दोहराई, "हमारे नेता ने कहा था कि सत्ता बदलने का मुद्दा 5-6 शीर्ष नेताओं के बीच की बात है, और वही लोग आखिरी फैसला करेंगे।"
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज
पार्टी के अंदर लगातार इस बात की चर्चा है कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कोई पावर-शेयरिंग फॉर्मूला तय हुआ था। हालांकि कांग्रेस की ओर से ऐसे किसी समझौते से इनकार किया गया है। सरकार के पांच साल के कार्यकाल का आधा हिस्सा 20 नवंबर को पूरा होने के बाद ये अटकलें और तेज़ हो गई हैं।
विधायकों ने हाई कमान से जल्द फैसला करने की मांग की
कुछ विधायकों ने हाई कमान से कहा कि CM को लेकर चल रही "उलझन" जल्द खत्म की जाए। कुछ अन्य विधायकों ने आने वाले कैबिनेट विस्तार में युवाओं और नए चेहरों को मौका देने की मांग भी रखी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार समर्थक करीब छह विधायक रविवार रात दिल्ली पहुंचे थे। आने वाले दिनों में कुछ और विधायक वहां पहुंचने वाले थे। पिछले हफ्ते लगभग 10 विधायक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिल चुके हैं।
"कांग्रेस को नुकसान हो रहा है, फैसला जल्दी करें"
मगड़ी के MLA HC बालकृष्ण ने कहा कि फैसला सिर्फ हाई कमान करेगा, लेकिन देरी पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ ये कहने गए थे कि स्थिति साफ की जाए। कौन CM बने, ये जरूरी नहीं, लेकिन मौजूदा हालात पार्टी के लिए ठीक नहीं हैं। हाई कमान को दखल देना चाहिए।"
"कैबिनेट में नए चेहरों को मौका मिले" - विधायक उदय
मड्डूर के MLA के एम उदय ने कहा कि विधायकों ने युवाओं और नए नेताओं को कैबिनेट में जगह देने की मांग की है और हाई कमान ने इस पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार को CM बनाने का निर्णय हाई कमान ही करेगा और सभी उसके फैसले का पालन करेंगे।
मुझे कुछ नहीं पता- शिवकुमार
CM पद को लेकर उनसे जुड़े विधायकों की दिल्ली यात्रा पर शिवकुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा, "मैंने किसी को बुलाया नहीं, किसी से बात नहीं की। शायद वे मंत्री पद मांगने गए हों। मैं पूछने नहीं जा रहा।"
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में क्या बदलने वाली है सत्ता? क्या है कांग्रेस हाईकमांड का फैसला? अब CM सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी
-
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications