कर्नाटक में क्या बदलने वाली है सत्ता? क्या है कांग्रेस हाईकमांड का फैसला? अब CM सिद्धारमैया ने तोड़ी चुप्पी

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल के दौर में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आधी कार्यकाल सीमा पूरी होते ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थीं। लेकिन इन सारी चर्चाओं पर खुद सीएम सिद्धारमैया ने मुहर लगा दी है और वह भी साफ शब्दों में।

22 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में नेतृत्व बदलने की बात सिर्फ "मीडिया की बनाई हुई कहानी" है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि कर्नाटक में कोई सत्ता पलटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में इसको लेकर जो भी खबरें चल रही थी वो सिर्फ एक झूठी कहानी थी।

Karnataka CM Siddaramaiah

खड़गे से मुलाकात, लेकिन चर्चा में नहीं था कैबिनेट फेरबदल

शनिवार को सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर जाकर उनसे मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच "महत्वपूर्ण चर्चाएं" हुईं।

बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि बातचीत में सिर्फ पार्टी संगठन, जिलापंचायत-तालुक पंचायत चुनाव और बेंगलुरु नगर निकाय चुनाव पर चर्चा हुई। उन्होंने साफ कहा कि "कैबिनेट में बदलाव को लेकर कोई बात नहीं हुई।"

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर CM ने दी सीधी प्रतिक्रिया

हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कर्नाटक कांग्रेस में बड़े बदलाव हो सकते हैं और कुछ विधायक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। लेकिन सिद्धारमैया ने इन अटकलों को झूठ बताते हुए कहा, "नेतृत्व परिवर्तन की बात सिर्फ मीडिया की कल्पना है। ऐसा कुछ भी चर्चा में नहीं है।"

उनका यह बयान उस समय आया है जब लगभग 15 कांग्रेस विधायक और कई MLC दिल्ली में मौजूद थे और उनके बारे में कहा जा रहा था कि वे डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में नेतृत्व में कोई बदलाव संभव है, तो सिद्धारमैया ने बेहद सहज अंदाज में कहा, "हाईकमांड जो भी फैसला करेगा, मैं उसे मानूंगा। जल्द ही निर्णय हो जाएगा।" उनका यह बयान संकेत देता है कि वह संगठन के फैसले को अंतिम मानते हैं और किसी टकराव की स्थिति नहीं बनाना चाहते।

दिल्ली गए विधायकों पर भी दिया जवाब

जब मीडिया ने पूछा कि कांग्रेस के कई विधायक और MLC आखिर दिल्ली क्यों गए, तो सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर खड़गे से कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "अगर मुझे उनकी वजह जाननी होगी तो मैं इंटेलिजेंस विभाग से पूछ लूंगा। मैंने उनसे नहीं पूछा कि वे दिल्ली क्यों गए।" इस जवाब से साफ है कि वह इस मुद्दे को तूल देने के मूड में नहीं हैं और इसे अनावश्यक चर्चा मानते हैं।

कर्नाटक कांग्रेस में चल रही अंदरूनी हलचल

कर्नाटक में सत्ता बने एक साल से कुछ ज्यादा हो चुका है। आधा कार्यकाल पूरा होने के बाद स्वाभाविक रूप से सत्ता साझेदारी और नेतृत्व परिवर्तन पर चर्चाएं बढ़ी थीं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक चाहते हैं कि वादा निभाते हुए उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए।

इसी बीच कई विधायक दिल्ली में कैंप करते नजर आए, जिससे अटकलें और बढ़ गईं। लेकिन सिद्धारमैया के ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व इस तरह के किसी बदलाव के मूड में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+